बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
08-Mar-2026 04:36 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां प्रदेश जेडीयू कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं और ललन सिंह के समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हुई है। इस दौरान दोनों तरफ से जमकर गाली गलौज की गई है। इस दौरान जेडीयू के कार्यकर्ताओं ने ललन सिंह पर पार्टी को बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा मचाया। कार्यकर्ता नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने से नाराज हैं और इसे बड़ी साजिश बता रहे हैं।
दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के ऐलान के बाद जेडीयू दो गुटों में बंट गई है। पार्टी का एक गुट सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने का स्वागत कर रहा है और यह उनका निजी फैसला बता रहा है तो वहीं दूसरा गुट इसे बड़ी साजिश करार दे रहा है। नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने के एलान के बाद से ही पार्टी के कार्यकर्ता विरोध कर रहे हैं और मुंगेर सांसद ललन सिंह और जेडीयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह पर साजिश करने का आरोप लगा रहे हैं।
कार्यकर्ता इस बात को मानने को तैयार नहीं है कि नीतीश कुमार ने अपनी मर्जी से सीएम की कुर्सी छोड़कर राज्यसभा जाने का फैसला लिया है। ऐसे में इसको लेकर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के एक गुट काफी नाराज है और इसका विरोध कर रहा है। इसको लेकर कार्यकर्ताओं में काफी गुस्सा भी है और यही गुस्सा आज जेडीयू ऑफिस में फूट पड़ा।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की आज जेडीयू में ग्रांड एंट्री कराई गई। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह बड़ी संख्या में समर्थकों को साथ लेकर जेडीयू कार्यालय पहुंचे थे। इसी दौरान ललन सिंह के समर्थक और जेडीयू कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए और मारपीट शुरू हो गई। जेडीयू कार्यकर्ताओं और ललन सिंह के समर्थकों के बीच खूब गाली गलौज भी हुई है। इसका वीडियो भी सामने आया है।
वीडियो में स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे ललन सिंह के समर्थक और जेडीयू के कार्यकर्ता एक-दूसरे से उलझ गए हैं और ललन सिंह पर पार्टी को बर्बाद करने का आरोप लगा रहे हैं। इस दौरान ललन सिंह के खिलाफ नारेबाजी भी हुई हालांकि उनके समर्थकों ने भी ललन सिंह जिंदाबाद के नारे लगाए। इस दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह से हालात को काबू में किया।
पटना से फर्स्ट बिहार के लिए प्रेम राज की रिपोर्ट..