ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो... BIHAR NEWS : मेले के बहाने निकली किशोरी का आम के बगीचे में फंदे से लटका मिला शव, इलाके में दहशत अब मशीन बताएगी खून की पूरी कहानी… बिहार में AI से होगी जांच, मोबाइल पर आएगी रिपोर्ट Bihar News : जहरीली शराब का कहर? संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप, मृतकों की संख्या 3, 15 बीमार, जांच तेज Bihar crime news : दिनदहाड़े रेलवे लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां; इलाके में दहशत

Home / politics / बिहार में खत्म हो गई बहार, जेडीयू ने सच्चे और अच्छे नीतीश के...

बिहार में खत्म हो गई बहार, जेडीयू ने सच्चे और अच्छे नीतीश के साथ चलने का दिया नारा

03-Sep-2019 10:17 AM

By 7

PATNA : 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में जेडीयू ने बिहार में बहार है वाला नारा दिया था। 'बिहार में बहार है.. नीतीशे कुमार है' जेडीयू ने महागठबंधन को इसी नारे के साथ जीत दिला दी थी। नीतीश कुमार के चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने ऐसा नारा गढ़ा की यह सबकी जुबान पर छा गया। https://www.youtube.com/watch?v=zasnqrw0Cm8 वक्त बदला और वक्त के साथ-साथ नीतीश कुमार की सियासत की बदली। जेडीयू ने पहले महागठबंधन से अलग होने का फैसला किया और फिर वह बीजेपी के साथ एनडीए की खेमे में आ गया। बिहार में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं लेकिन उसके पहले सूबे में गिरती कानून व्यवस्था सहित अन्य मुद्दे सरकार को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं। शायद जेडीयू को भी अब इस बात का एहसास होने लगा है कि बिहार में बहार है वाला नारा उसे आगामी चुनाव में भारी पड़ सकता है। लिहाजा अब इस नारे से किनारा कर नया स्लोगन कर लिया गया है। बिहार में बहार की बजाय जेडीयू को अब सच्चे और अच्छे नीतीश कुमार के चेहरे से ही उम्मीदें दिख रही हैं जेडीयू के नारे में आए इस बदलाव का असर अब पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर भी दिखने लगा है जेडीयू कार्यालय पर लगे पुराने बैनर और पोस्टर हटा लिए गए हैं और अब नए नारों में लिखा गया है... क्यों करें विचार, ठीके है तो है नीतीश कुमार। अब इंतजार इस बात का है कि जेडीयू के इस नए नारे का असर बिहार की जनता पर किस हद तक पड़ता है। पटना से राहुल ओझा की रिपोर्ट