55 साल के सगे जीजा के साथ फरार हो गई 26 साल की साली, चार लाख के गहने और कैश भी ले गई साथ; थाने के चक्कर काट रहा पति 55 साल के सगे जीजा के साथ फरार हो गई 26 साल की साली, चार लाख के गहने और कैश भी ले गई साथ; थाने के चक्कर काट रहा पति पटना में दवा घोटाले का भंडाफोड़… करोड़ों की सरकारी दवाइयां गोदाम से बरामद, एक गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार Bihar News: बिहार के एक DCLR पर डंडा...लापरवाही के आरोप में मिला यह दंड, जानें.... पूर्व मंत्री के दामाद ने लगाई सुरक्षा की गुहार, बहन खुश्बू सिंह मर्डर केस की जांच SIT से कराने की मांग पूर्व मंत्री के दामाद ने लगाई सुरक्षा की गुहार, बहन खुश्बू सिंह मर्डर केस की जांच SIT से कराने की मांग पटना शास्त्री नगर गोलीकांड में बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य शूटर अब भी फरार पटना शास्त्री नगर गोलीकांड में बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य शूटर अब भी फरार प्यार अंधा होता है: दो बच्चों को छोड़ मां प्रेमी संग फरार, 9 साल पहले हुई थी शादी जंग की आंच में झुलसी शादियां… महंगाई ने बिगाड़ा हर सपना, मंडप तक पहुंचने से पहले ही टूट रहा बजट
04-Oct-2020 01:05 PM
PATNA : महागठबंधन में सीटों का एलान होने के बाद आधा दर्जन सेटिंग विधायकों का पत्ता साफ हो गया. आरजेडी से बेटिकट होने वाले में दिग्गज भी शामिल है और अब यही शुरुआत जनता दल यूनाइटेड में होने वाली है. जेडीयू सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार अब युवा चेहरों को मौका देने का मन बना चुके हैं.
विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक के जेडीयू के दो युवा प्रवक्ताओं को इस बार चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है. पार्टी ने डुमरांव विधानसभा सीट से अंजुम आरा को उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है. जबकि मधेपुरा सीट से निखिल मंडल जेडीयू के उम्मीदवार होंगे. सूत्रों की माने तो इन दोनों युवा चेहरों को नेतृत्व की तरफ से हरी झंडी मिल चुकी है.
युवा नेताओं की एंट्री के साथ पुराने पहलवानों को झटका लगा है. डुमरांव विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक ददन पहलवान का टिकट कटने की खबर है. हालांकि अब तक जेडीयू ने आधिकारिक तौर पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा नहीं की है. निखिल मंडल जेडीयू के युवा प्रवक्ता है और वह बी एन मंडल के पोते भी हैं. वह लगातार मधेपुरा में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं. जबकि अंजुम आरा राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हैं और पार्टी ने प्रदेश प्रवक्ता पद की जिम्मेदारी दे रखी है.