ब्रेकिंग न्यूज़

TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद

Home / politics / तेजस्वी को JDU नेता अजय आलोक ने दी चुनौती, अब गाली दी तो...

तेजस्वी को JDU नेता अजय आलोक ने दी चुनौती, अब गाली दी तो खैर नहीं.. जो उखाड़ना है उखाड़ लो

22-Jan-2021 01:44 PM

PATNA : नीतीश सरकार की तरफ से सोशल मीडिया पर अभिव्यक्ति को लेकर फरमान जारी किए जाने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उसे चुनौती दी और अब तेजस्वी को जेडीयू के नेता जवाब दे रहे हैं. 

जेडीयू नेता अजय आलोक ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के ऊपर पलटवार किया है. अजय आलोक ने कहा है कि सोशल मीडिया पर कायरों की तरह मां बहन की गाली और धमकी देने वाले को अब सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी. अजय आलोक ने कहा है कि अगर सोशल मीडिया पर अश्लीलता करोगे तो नपोगे. चाहे इसके लिए जो उखाड़ना है उखाड़ लो.

लालू ने कहा है कि तेजस्वी यादव आलोचना करना और अभद्र भाषा का प्रयोग करना इन दोनों के बीच अंतर है. इसे समझने के लिए आपको ज्ञान अर्जित करना पड़ेगा, लेकिन किस में कितना ज्ञान है यह तो सबको पता है. जदयू नेता ने कहा है कि जो ज्ञानी व्यक्ति इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का मामला बता रहे हैं. उन्हें यह जानना चाहिए कि सोशल मीडिया पर कायरों की तरह मां बहन की गाली रेप करने की धमकी को अब बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. 


टि्वटर पर तेजस्वी यादव को जवाब देते वक्त जेडीयू के नेता खुद यह भूल गए कि उन्होंने नेता प्रतिपक्ष पर पलटवार करते हुए आखिर किस भाषा का इस्तेमाल किया. जो उखाड़ना है उखाड़ लो जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए अजय आलोक ने उस फैसले पर ही सवाल खड़ा कर दिया है. जो खुद उनकी पार्टी प्रशासन वाली सरकार का फैसला है.