पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त
27-Dec-2020 07:50 AM
PATNA : जनता दल यूनाइटेड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी आज 11:00 बजे से होगी. प्रदेश कार्यालय कर्पूरी सभागार में राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार कार्यकारिणी की बैठक की अध्यक्षता करेंगे. इसके बाद आज ही दोपहर बाद राष्ट्रीय परिषद की भी बैठक होगी. राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कई प्रस्ताव स्वीकृत किए जाएंगे.
राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कुल 60 सदस्य शामिल है और यह सभी बैठक में मौजूद रहेंगे. इसके अलावा राष्ट्रीय परिषद की बैठक में ढाई सौ सदस्यों की मौजूदगी होगी. शनिवार की देर शाम उत्तर प्रदेश कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक चलती रही. इस बैठक में आज होने वाली कार्यकारिणी की बैठक का एजेंडा तय किया गया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत तमाम राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक में शामिल रहे. बैठक के बाद जेडीयू नेता केसी त्यागी ने कहा कि हम जनता दल यूनाइटेड को मजबूत और विस्तारित बनाने के लिए कई एजेंडों पर चर्चा करने वाले हैं.
14 माह के बाद बैठक
यह बैठक 14 माह के बाद हो रही है. इस में जेडीयू के राष्ट्रीय पदाधिकारियों, राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक बुलाई गई है. पिछले साल नीतीश कुमार के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने बाद अक्टूबर 2019 में राष्ट्रीय कार्यकारिणी और परिषद की बैठक दिल्ली में हुई थी. लेकिन इस बार बैठक पटना में चल रही हैै. 26 दिसंबर की शाम 5 बजे जेडीयू के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक हुई और राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक सुबह 11 बजे से नीतीश कुमार की अध्यक्षता में होगी.