हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई बिहार में रामनवमी पर दरिंदगी: 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल
12-Aug-2025 02:57 PM
By First Bihar
Bihar Politics: बिहार की सियासत एक बार फिर तीखी बयानबाजी और व्यक्तिगत आरोपों से गरमा गई है। गोपालपुर से जेडीयू के बड़बोले विधायक गोपाल मंडल ने एक बार फिर से अपनी ही पार्टी के सांसद अजय मंडल को निकम्मा बता दिया और उनके चरित्र पर चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं।
कटिहार में एक निजी कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात करते हुए गोपाल मंडल ने अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए कहा कि अजय मंडल रखैल लेकर घूमते हैं और जदयू की महिला नेत्रियों को टिकट के लालच में अपने निजी कार्यों के लिए इस्तेमाल करते हैं। यही नहीं, उन्होंने स्थानीय कहावतों और देसी तंज के ज़रिए भी सांसद पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘शुगर मुहा’ और ‘सुग्री का गोय न करसी का, न बोरसी का’ तक कह डाला।
विधायक यहीं नहीं रुके। उन्होंने अजय मंडल की संसदीय योग्यता पर भी सवाल उठाया और कहा कि अजय मंडल सांसद बनने लायक नहीं हैं, उन्हें सिर्फ नंबर बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सिंबल दे दिया था। विधायक और सांसद के बीच इस तरह की तीखी जुबानी जंग ने पार्टी के अंदर असहजता बढ़ा दी है।
इससे पहले भागलपुर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने के दौरान भी गोपाल मंडल ने भागलपुर से जेडीयू सांसद अजय मंडल और पार्टी की एक महिला नेता को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। जिसपर अजय मंडल ने गोपाल मंडल पर मानहानि का केस करने की चेतावनी दी थी। गोपाल मंडल के इन बयानों से न सिर्फ जदयू संगठन में हलचल मची है, बल्कि क्षेत्रीय राजनीति में भी नया मोड़ आ गया है।