मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट Bihar news : जेल से बाहर आने के बाद पहली बार अपने ‘लाडले’ के साथ नजर आए बाहुबली अनंत सिंह, इस दिन सजेगा महादंगल BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़ दिन में बेचते फल, रात में करते बाइक चोरी… बड़ा गिरोह बेनकाब, सरगना ‘इरशाद’ समेत तीन गिरफ्तार वाह रे सिस्टम! 65 हजार लेकर दिव्यांग को बना दिया गार्ड, नगर निगम में खुलेआम चलता रहा खेल BIHAR NEWS : “मंत्री बने ‘भोलेनाथ’! सुरेंद्र मेहता की तस्वीर ने उठाए बड़े सवाल, विकास या दिखावा?” Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा
23-Jan-2021 08:36 AM
PATNA: बिहार में एनडीए की सरकार है. लेकिन उसके बाद भी विधायक अपने आप को सुरक्षित नहीं मान रहे हैं. जेडीयू के दबंग विधायक से बीजेपी विधायक को जान का खतरा है. इसको लेकर बीजेपी विधायक ने आईजी से गुहार लगाई है.
गोपाल मंडल से शैलेंद्र को खतरा
बिहपुर बीजेपी विधायक इंजीनियर शैलेंद्र ने गोपालपुर के जेडीयू विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल से जान का खतरा सता रहा है. बीजेपी विधायक शैलेंद्र ने पुलिस मुख्यालय से सुरक्षा मुहैया कराने का आग्रह किया है. इसको लेकर शैलेंद्र ने पुलिस मुख्यालय में आईजी (सुरक्षा) को लेटर लिखा है. विधायक के लेटर पर पुलिस मुख्यालय से डीआईजी (सुरक्षा) ने भागलपुर डीआईजी से जांच कर उचित कार्रवाई को कहा है.
चुनाव हराने की दी थी धमकी
6 जनवरी कोगोपालपुर से जेडीयू विधायक गोपाल मंडल का एक और वीडियो वायरल हो हुआ था. जिसमें वह बिहपुर से बीजेपी विधायक इंजीनियर कुमार शैलेंद्र को कॉल कर धमकी दे रहे थे. गोपाल मंडल ने धमकी दी थी कि अगली बार वह शैलेंद्र को चुनाव हरा देंगे. गोपाल मंडल ने बीजेपी विधायक को धमकी दी कि और कहा कि अगले चुनाव में वह जीतने नहीं देंगे. बिहपुर की राजनीति छोड़ा देंगे. गोपालपुर की चिंता छोड़ दिजिए. जिसके बाद शैलेंद्र हंसते हुए कह रहे हैं कि भईया इतना घबड़ाई मत. हमको लग रहा है कि आपको कोई गलत जानकारी दे दिया है.