बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
06-Dec-2025 04:02 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत से उत्साहित जेडीयू ने शनिवार से सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की। इस दौरान मुख्यमंत्री के हाथों सदस्यता ग्रहण करने के लिए नेताओं में होड़ मची रही।
दरअसल, 6 दिसंबर को जेडीयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जाने के बाद कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने मंत्री विजय चौधरी, मंत्री श्रवण कुमार, मंत्री लेसी सिंह और वशिष्ठ नारायण सिंह के समेत कई लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई।
इस मौके पर मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि बहुत बड़ी बात है। आज से हम लोग सदस्यता अभियान की शुरुआत कर रहे हैं। पूरे बिहार में अभियान चलेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद इस कार्यक्रम में आए थे और जिस तरीके से हम लोगों को प्रचंड जीत मिली है उसके बाद यह कार्यक्रम बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है। हमारे कार्यकर्ता पूरे बिहार में जाएंगे और सदस्य अभियान चलाएंगे।
वहीं पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा कि जनता दल यूनाइटेड ने आज अपने सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हमें आज सदस्यता कराई जो हमारे लिए सौभाग्य की बात है।
उन्होंने कहा कि चुनाव में जीत के बाद आज यह बड़ा कार्यक्रम था, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आना ही बहुत बड़ी बात है। उन्होंने यह भी कहा कि हम लोगों ने आज उन सभी लोगों को सम्मानित किया है जिन लोगों ने इस पर प्रचंड जीत में अपनी भूमिका निभाई है।