ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / politics / JDU को लेकर चिराग पासवान ने दी थ्योरी, कहा- दो गुट में बंट...

JDU को लेकर चिराग पासवान ने दी थ्योरी, कहा- दो गुट में बंट गई है पार्टी

07-Aug-2022 10:03 AM

GAYA : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने जेडीयू और बीजेपी के रिश्ते को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि जेडीयू दो गुटों में बंट गया है। एक गुट ऐसा है जो बीजेपी को सपोर्ट करता है तो वहीं दूसरा गुट भाजपा को सपोर्ट करने का दिखावा करता है और पार्टी को नुकसान पहुंचाने की कोशिश में लगा रहता है। 



दरअसल, चिराग पासवान कल यानी शनिवार को गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचे थे। इस दौरान उनका ढोल-बाजे के साथ जोरदार स्वागत किया गया। बता दें, चिराग पासवान गया जिले के कोंच प्रखंड में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन साहित अन्य कई कार्यक्रमों में शिरकत करने पहुंचे थे। 



पत्रकारों से बातचीत के दौरान चिराग पासवान ने कहा कि बिहार में एजुकेशन सिस्टम की हालत काफी खराब हो चुकी है। 3 साल का कोर्स पूरा होने में 5 साल लग जा रहा है। शिक्षा की स्थिति ऐसी हो गई है कि छात्रों को आंदोलन करना पड़ रहा हैं। ये बिहार के लिए दुर्भाग्य की बात है। उन्होंने ये भी कहा, छात्रों को परीक्षा की तारीख तक नहीं बताई जाती है। इसके अलावा छपरा ज़िले में शराब से हुई मौत को लेकर चिराग ने कहा कि यह मौत नहीं बल्कि हत्या है। शराब माफिया प्रशासन की मिलीभगत से अवैध शराब बेच रहे हैं। यही वजह है कि आए दिन शराब से मौत हो रही है।