Patna Traffic : पटना की ट्रैफिक में बड़ा बदलाव! इस दिन दीघा से रूपसपुर रूट रहेगा बंद; घर से निकलने से पहले देखें वैकल्पिक रास्ते पटना में शर्मनाक बर्ताव… अरुणाचल की महिलाओं को ‘चिंकी’ कहकर रोका, वॉशरूम तक जाने नहीं दिया; VIDEO वायरल बिहार में बालू घाटों की नीलामी में सुस्ती पर सरकार सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश; आपूर्ति पर संकट! BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह लगेगी भोलेनाथ की 112 फीट ऊंची प्रतिमा, योग हब बनाने की भी तैयारी शुरू; जानिए खासियत मेडिकल कॉलेजों में अब ‘कैमरों का कड़ा पहरा’: गायब डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई, PG मान्यता रद्द होने का खतरा Bihar Crime : दिल दहला देने वाली घटना ! हॉस्टल में 5 साल के मासूम की गला काटकर हत्या, गुस्साए लोगों ने NH किया जाम Bihar News: कुलपति के घर पर बमबाजी, थाने के सामने अपराधियों का तांडव; हत्या की धमकी से दहशत पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा?
16-Aug-2022 08:36 AM
PATNA : आज होने जा रहे कैबिनेट विस्तार के अंदर लगातार जातीय समीकरण का भी ख्याल रखा जा रहा है. राष्ट्रीय जनता दल में लगभग सभी जातियों को प्रतिनिधित्व देने की रणनीति बनाई है. यादव आरजेडी को अब ए टू जेड की पार्टी बनाना चाहते हैं, इसलिए यादव और मुस्लिम के साथ-साथ भूमिहार जाति से आने वाले चेहरे को भी कैबिनेट में आरजेडी कोटे से जगह दी जा रही है.
ताजा खबर यह है कि मोकामा के पूर्व विधायक और नीतीश कुमार से लेकर ललन सिंह के खिलाफ सीधा मोर्चा खोलने वाले अनंत सिंह के करीबी कार्तिक सिंह को कैबिनेट में जगह दी जा रही है. कार्तिक सिंह आज कैबिनेट विस्तार में शपथ लेंगे कार्तिक सिंह स्थानीय निकाय कोटे से विधान परिषद के सदस्य हैं. इस में हुए चुनाव में उन्होंने जीत हासिल की थी. उन्हें अनंत सिंह का बेहद करीबी माना जाता है. मोकामा में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के ठीक पहले कार्तिक सिंह को आरजेडी कोटे से मंत्री बनाए जाने को लेकर इस पूरे इलाके में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी हुई है.
कार्तिक सिंह के नाम की चर्चा लगातार हो रही थी, लेकिन यह खबर भी सामने आ रही थी कि जनता दल यूनाइटेड को कार्तिक सिंह के नाम पर सख्त ऐतराज है. खासतौर पर ललन सिंह नहीं चाहते थे कि कार्तिक सिंह को मंत्री बनाया जाए, लेकिन तेजस्वी यादव नीतीश कुमार के सामने नहीं झुके हैं. आखिरकार तेजस्वी यादव ने मंत्रिमंडल में कार्तिक सिंह को शामिल करने का फैसला किया है. कार्तिक सिंह को शपथ ग्रहण के लिए फोन कॉल भी आ चुका है और उनके समर्थक के तैयारी में जुटे हुए हैं. अनंत सिंह के खासम खास को कैबिनेट में जगह दिया जाना है. यह बताता है कि लालू यादव और तेजस्वी यादव इस बार अपनी शर्तों पर नीतीश कुमार के साथ राजनीति कर रहे हैं.