ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

Home / politics / JDU के हारे हुए उम्मीदवारों ने BJP के खिलाफ खोला मोर्चा, LJP के...

JDU के हारे हुए उम्मीदवारों ने BJP के खिलाफ खोला मोर्चा, LJP के साथ मिलकर चुनाव हरवाने का आरोप

07-Dec-2020 01:15 PM

PATNA : विधानसभा चुनाव में हार का मुंह देखने वाले जेडीयू के उम्मीदवारों का गुस्सा अब सहयोगी दल भारतीय जनता पार्टी पर निकल रहा है. जेडीयू नेता और पूर्व मंत्री जय कुमार सिंह ने यह आरोप लगाया है कि बीजेपी और एलजेपी की सांठगांठ की वजह से उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा. जय कुमार सिंह ने कहा है कि उन्होंने पार्टी फोरम पर सारी बातों को रख दिया है और अब फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को लेना है.

 जेडीयू नेता जय कुमार सिंह के अलावे कई उम्मीदवारों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने समीक्षा बैठक के दौरान यह बात रखी है कि एलजेपी के उम्मीदवारों की वजह से उनकी हार हुई. इतना ही नहीं जेडीयू के हारे हुए उम्मीदवारों का यह भी कहना है कि बीजेपी ने एलजेपी को लेकर भ्रम की स्थिति बनाए रखी. नतीजा यह हुआ कि वोटर कंफ्यूज रहे और बीजेपी की तरफ से साफ मैसेज नहीं होने की वजह से जेडीयू उम्मीदवारों की हार हुई.

आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव के दौरान पहले चरण में जेडीयू का सूपड़ा साफ हो गया था. शाहाबाद के इलाके से आने वाले जय कुमार सिंह समेत कई दिग्गज नेताओं को हार का सामना करना पड़ा. खुद जय कुमार सिंह के खिलाफ बीजेपी से बागी होकर मैदान में उतरे एलजीपी उम्मीदवार राजेंद्र सिंह ने ऐसी चुनावी बिसात बिछाई की जय कुमार सिंह को हार का मुंह देखना पड़ा. राजेंद्र सिंह खुद तो चुनाव नहीं जीत पाए लेकिन उन्होंने जय कुमार सिंह के लिए हार पक्की कर दी. अब पार्टी के अंदर लगातार बीजेपी की नीति पर सवाल उठ रहे हैं. नीतीश कुमार भले ही बीजेपी के बूते सरकार चला रहे हो लेकिन हारे हुए उम्मीदवारों को यह सच कहने से गुरेज नहीं कि बीजेपी ने एलजेपी के साथ मिलकर उन्हें हराया.

हार पर मंथन को लेकर जेडीयू के अंदर जो नया बवाल खड़ा हुआ है उसे देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि अब बीजेपी को लेकर जेडीयू में सुर और कड़े होने वाले हैं.