ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना

Home / politics / Bihar Politics: बिहार चुनाव में पार्टी के खिलाफ फिल्डिंग पड़ी भारी, JDU ने...

Bihar Politics: बिहार चुनाव में पार्टी के खिलाफ फिल्डिंग पड़ी भारी, JDU ने चार नेताओं को पद से हटाया, आरोप साबित हुआ तो..

जदयू ने चुनाव में गठबंधन के साथ खड़ा नहीं रहने के आरोप में चार जिलाध्यक्षों को पदमुक्त किया, बगहा, पूर्वी चंपारण, बेगूसराय और भोजपुर में नए जिलाध्यक्ष नियुक्त, अंतिम सुनवाई के बाद दल से बाहर करने की भी कार्रवाई हो सकती है।

12-Dec-2025 07:40 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी और गठबंधन के साथ खड़ा नहीं रहने के आरोपों के आधार पर जेडीयू ने शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अपने चार जिलाध्यक्षों को पदमुक्त कर दिया। पार्टी ने बगहा, पूर्वी चंपारण, बेगूसराय और भोजपुर जिलों में नए कार्यकारी जिलाध्यक्षों की तैनाती कर दी है।


सूत्रों के अनुसार, संबंधित जिलों में चुनाव लड़ रहे जेडीयू प्रत्याशियों ने पूर्व जिलाध्यक्षों के खिलाफ लिखित शिकायत दी थी। आरोप लगाया गया था कि उन्होंने विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में अपेक्षित सहयोग नहीं किया।


नई नियुक्तियों के तहत बगहा में पूर्व विधायक प्रभात रंजन, पूर्वी चंपारण में रतन सिंह पटेल, बेगूसराय में पूर्व विधान पार्षद भूमिपाल राय, और भोजपुर में भीम सिंह पटेल को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


जेडीयू ने बताया कि जिन जिलाध्यक्षों के खिलाफ शिकायतें मिली थीं, उन्हें पार्टी के प्रदेश कार्यालय में स्पष्टीकरण के लिए बुलाया गया था। इनमें से कई की सुनवाई अभी बाकी है। आरंभिक जांच में आरोपों के आधार पर उन्हें पद से हटाया गया है, जबकि अंतिम सुनवाई के बाद दोष सिद्ध होने पर उन्हें पार्टी से निष्कासित भी किया जा सकता है।