Bihar News: जनता दल यूनाइटेड में भूचाल है. प्रदेश कमेटी में जगह नहीं मिलने पर कई नेता नाराज हैं. इसी बीच पार्टी नेतृत्व ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अपने एक नेता को दल से छह सालों के लिए निष्कासित कर दिया है.
जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने पूर्व प्रदेश महासचिव अरविंद कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह को पार्टी से निकाल दिया है. दल विरोधी आचरण को देखते हुए इन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह सालों के लिए बाहर कर दिया गया है. इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने पूर्व महासचिव छोटू सिंह को जानकारी दे दी है.