CTET Re Exam : CTET री-एग्जाम 2026 की डेट जारी, इन केंद्रों पर इस दिन परीक्षा; प्रोविजनल आंसर की में होगी देरी Bihar Highway Project: बिहार में इस फोरलेन निर्माण का काम अटका ! 30 एकड़ जमीन पर घमासान,डीसीएलआर ने दिया जांच का आदेश; पढ़िए क्या है मुख्य वजह Bihar News: फेरे के बाद दुल्हनें फुर्र: ‘लुटेरी दुल्हन’ गैंग का बड़ा खुलासा, शादी के नाम पर 5 लाख की ठगी Bihar News: हाकिम का 'ड्राइवर' चला रहा खनन कार्यालय ! पुलिस को फोन कर हड़काया...ओवरलोडेड गाड़ियों को छुड़वाया, बाद में पता चला- जिसे अधिकारी समझे वो तो साहब का चालक था, फिर... Bihar Bhumi: CO-DCLR की मनमानी पर चला हथौड़ा....‘लंबित’ के नाम पर खेल खत्म ! राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का मास्टर स्ट्रोक Bihar Road Project : बिहार के गांवों की सड़क होगी चकाचक, सरकार ने तैयार किया ख़ास प्लान; जानिए क्या है पूरा अपडेट Bihar Assembly : बिहार विधानसभा बजट सत्र का 18वां दिन: CAG रिपोर्ट के साथ 6 बड़े संशोधन विधेयक सदन में होंगे पेश; जानिए आज का पूरा रूटीन Bihar Ration Card : बिहार में e-KYC की डेडलाइन तय, राशन कार्ड से नाम कटा तो इन 7 योजनाओं का नहीं मिलेगा लाभ Bihar News : बिहार में बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने वालों पर सख्त एक्शन, थानों को 24 घंटे में FIR दर्ज करने का निर्देश Patna University : पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में हिंसा, बीएन कॉलेज में जमकर चलें रॉड-हॉकी स्टिक; वीमेंस कॉलेज में भी हुई भिडंत; जानिए क्या है नया अपडेट
12-Sep-2025 12:32 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मां का एआई वीडियो जारी करने के बाद बिहार की सियासत गर्म हो गई है। बीजेपी के साथ साथ एनडीए के तमाम दल कांग्रेस और आरजेडी पर हमलावर हो गए हैं। बिहार सरकार के मंत्री जनक राम ने महागठबंधन को लुटेरा पार्टी और राहुल गांधी-तेजस्वी यादव को इस गैंग का सरगना बताया है।
रोहतास पहुंचे बिहार सरकार के अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण मंत्री तथा भाजपा नेता जनक राम ने कांग्रेस तथा राजद पर जोरदार हमला बोला और कहा है कि महागठबंधन के कांग्रेस और राजद के नेता लुटेरी पार्टी के सरगना है। कांग्रेस ने जहां प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बनाकर देश को लूटा है, तो राजद अपराधियों का गिरोह बनाकर प्रदेश को लूटने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि पहले छोटे-छोटे चोर लुटेरे जिस तरह से गिरोह बनाकर लोगों को लूटते थे। ठीक उसी तरह से राजद भी अपराधियों का एक गिरोह की तरह काम करता है। यही कारण है कि जनता सजग हो गई है और पिछले 20 सालों से इन लोगों को सत्ता के आसपास भी भटकने नहीं दे रही है। लालू परिवार एंड कंपनी को जब भी मौका मिला, तब तब बस बिहार को लूटने का काम किया है। लेकिन अब जनता ने जब से बिहार की बागडोर नीतीश कुमार के हाथ में दे दी है, इन लुटेरों का पर्दाफाश हो गया है।
जनक राम ने कहा कि बिहार को आगे ले जाने के लिए एकमात्र नेता नीतीश कुमार ही हैं। बिहार को पिछले 20 सालों से आगे बढ़ा रहे हैं और आने वाले कल में भी नीतीश कुमार ही बिहार के मुख्यमंत्री रहेंगे। महागठबंधन के लुटेरी गिरोह को जनता बिहार में मौका नहीं देगी। बता दें कि मंत्री जनक राम आज सासाराम के परिसदन में अपने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं।