‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह ‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह BIHAR NEWS : मुंबई में बिहार के युवक की हत्या, गांव में शव पहुंचते ही लोगों का भड़का आक्रोश; सड़क जाम हथियार दिखाकर ‘भौकाल’ बनाना पड़ा भारी… वायरल रील ने पहुंचाया थाने, पुलिस ने ऐसे उतारा सारा ‘स्वैग’ BIHAR NEWS : भीड़ पर डंडे, टूट गया कंट्रोल! नालंदा मंदिर में 9 की मौत का CCTV ने खोला राज, जानिए भगदड़ के दौरान क्या हुआ कन्फर्म हो गया कि नीतीश इस्तीफा देंगे: बिहार सरकार ने जारी की अधिसूचना, किया गया खास इंतजाम Bihar News : इस दिन दिल्ली जाएंगे CM नीतीश, 10 को राज्यसभा शपथ और फिर बड़ा फैसला? Bihar Crime : पत्नी ने हसुआ से काटा पति का गला, बोरे में भर फेंकी लाश; अब खुद जेल पहुंची महिला; पढ़िए पूरी खबर BIHAR NEWS : पटना नगर आयुक्त की संपत्ति का खुलासा: पत्नी के पास डेढ़ किलो सोना और ढाई किलो चांदी; चौंकाने वाले आंकड़े Bihar Road Accident : शादी से 10 दिन पहले उजड़ा घर! हाइवा ट्रक ने ठेला चालक को कुचला, मौके पर हुई मौत; ट्रक चालक फरार
14-Dec-2021 04:17 PM
JAMUI : बिहार के जमुई जिले में आज जमुई मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास कार्यक्रम हुआ. इस कार्यक्रम में सांसद चिराग पासवान भी शामिल हुए. इस दौरान चिराग पासवान ने नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला.
मेडिकल कॉलेज बनने में देरी हो रही है, इस पर चिराग पासवान ने कहा कि जिस मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन होना चाहिए उसका शिलान्यास हुआ है. चिराग पासवान ने कहा कि जिसका शिलान्यास करने में दो साल लग गए, उसका उद्घाटन करने में पता नहीं कितना समय लगेगा. चिराग ने कहा ये इनकी लापरवाही की हद है.
चिराग पासवान ने कहा कि यह मेडिकल कॉलेज केंद्र सरकार की देन है. मेडिकल कॉलेज के लिए नड्डा जी को मैने पहला पत्र लिखा था. तब नड्डा जी स्वास्थ्य मंत्री थे. कब मैंने पहला पत्र लिखा, उनका क्या जवाब आया सब मेरे पास है, मैं श्रेय लेने की होड़ में नहीं हूँ. बस काम आप सही समय पर कर दीजिये. इस क्षेत्र को लंबे समय से मेडिकल कॉलेज की जरूरत थी. पिछली सरकार से ही मैं इसके लिए लगा हुआ है.
चिराग पासवान ने यह भी ऐतराज जताया कि शिलान्यास कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तस्वीर नहीं है. इस कार्यक्रम में नीतीश जी ने केंद्र का एक बार भी जिक्र नहीं किया. बिहार सरकार सिर्फ श्रेय लेने की होड़ में लगी है.