ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / politics / पापा का सपना साकार करेंगी श्रेयसी सिंह, बोली..राजनीति के लिए शूटिंग नहीं छोड़...

पापा का सपना साकार करेंगी श्रेयसी सिंह, बोली..राजनीति के लिए शूटिंग नहीं छोड़ सकती

23-Nov-2020 02:20 PM

PATNA: अंतरराष्ट्रीय शूटर श्रेयसी सिंह पहली बार चुनाव जीत कर बिहार विधानसभा पहुंची हैं. वह जमुई से बीजेपी के टिकट पर विधायक बनी हैं. आज शपथ लेने के लिए सदन पहुंची. 




पापा का सपना साकार करूंगी

विधानसभा पहुंची श्रेयसी सिंह ने फर्स्ट बिहार से बातचीत में खुलासा किया कि वह भले ही राजनीति में आ गई है, लेकिन जिस शूटिंग ने उनको पहचान दिलाई है वह उसको छोड़ने वाली नहीं है. श्रेयसी ने कहा कि निशानेबाजी के साथ-साथ उनकी राजनीति जारी रहेगी. वह अपने पापा के सपना का साकार करेंगी. 


जनता की उम्मीदों पर उतरना है खरा

श्रेयसी सिंह ने कहा कि मुझे अपनी लगन और मेहनत पर पूरा भरोसा है. वह एनडीए के विकास योजनाओं को जमीन स्तर पर बढ़ाएगी. जमुई की जनता ने अपनी बात को सदन में रखने के लिए मुझे विधानसभा में भेजा है. वह उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगी. वह काम कर दिखायेगी. वह अपनी लगन और आत्मविश्वास से अपनी पहचान बनाई है. वह विधानसभा में जमुई की जनता का आवाज उठाएगी. 


मां-पिता रह चुके हैं सांसद

श्रेयसी के लिए राजनीति कोई नहीं बात नहीं हैं. उनके पिता दिग्विजय सिंह कई बार सांसद रह चुके थे. इसके अलावे उनकी मां पुतुल सिंह भी बांका से सांसद रह चुकी हैं. श्रेयसी को राजनीति विरासत में मिली है. लोकसभा चुनाव 2019 में जब पुतुल सिंह चुनाव मैदान में थी तो उस दौरान श्रेयसी सिंह मां के चुनाव प्रचार का कमान संभालती थी. वह रोज मां के साथ चुनावी सभा के साथ-साथ कई गांवों में जनसंपर्क करती थी. इस दौरान सभी से मां को जिताने की अपील करती थी. श्रेयसी से सुनने के लिए गांव की महिलाएं. लड़कियां और युवाओं की भीड़ जुटती थी. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले श्रेयसी सिंह बीजेपी में शामिल हुई और उनको टिकट मिल गया.