नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड राजस्व सेवा संवर्ग का उपमुख्यमंत्री पर हमला, नियम संशोधन और भूमि सर्वे पर उठाए सवाल
30-Oct-2020 11:42 AM
PATNA: नल जल योजना से जुड़े दो बड़े ठेकेदारों के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी के बाद बिहार में राजनीति शुरू हो गई है. इसको लेकर चिराग पासवान ने एक बार फिर नीतीश सरकार को घेरा है. चिराग ने कहा कि यह घोटाला बिहार के इतिहास का अब तक सबसे बड़ा घोटाला साबित होगा. यह तो सिर्फ अभी शुरूआत है.
बचाव में उतरे बीजेपी नेता
बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव ने कहा कि नल जल योजना में जो छापेमारी हुई है उन तथ्यों की जानकारी ली जा रही है. नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिल्कुल पारदर्शिता शासन देने की पूरी कोशिश हुई है. चिराग पासवान के बयान पर कहा कि जिसके पास कोई विजन ही नहीं है उसके बारे में बात क्या करना. उन्होंने यह भी कहा यही चिराग पासवान है जो दिल्ली में सात निश्चय नल जल योजना की तारीफ कर चुके हैं.
प्रेम कुमार.. सही है
प्रेम कुमार ने नल जल योजना मामले में छापेमारी पर कहा कि यह सही है अगर कहीं गड़बड़ी हुई है तो जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि नई जल योजना सबसे बड़ा घोटाला नहीं है. घोटाला तो सबसे बड़ा चारा घोटाला था.