गवाही से बचना पड़ा भारी: मुजफ्फरपुर में दो रिटायर्ड दरोगाओं की गिरफ्तारी के आदेश, जानिए पूरा मामला BIHAR NEWS : तालाब बना काल : खेलते-खेलते दो मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत… बिहार के इस जिले से आई दिल दहला देने वाली खबर OFSS Bihar 11th Admission 2026 : 350 रुपये में कई कॉलेज का एडमिशन! इंटर में नामांकन के लिए ऑनलाइन फॉर्म शुरू, ऐसे करें अप्लाई Bihar Politics : विजय चौधरी ने कर दिया क्लियर, जानिए कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री; NDA की बैठक में इसी नाम पर लगेगा फाइनल मुहर Bihar Expressway : बिहार को मिला पहला एक्सप्रेसवे! पटना से पूर्णिया अब सिर्फ 3 घंटे में; जानिए कैसे बदलेगी 8 जिलों की किस्मत Bihar Road Accident : एक झटके में उजड़ गई 3 घरों की खुशियां, कटिहार में भीषण हादसा, गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर दुनिया को बड़ी राहत! अमेरिका-ईरान के बीच आखिरी वक्त पर हुआ युद्धविराम; क्या ये शांति की शुरुआत है या सिर्फ तूफान से पहले की शांति? Bihar News : आखिरी कैबिनेट मीटिंग? नीतीश कुमार के अगले कदम पर सबकी नजर, मीटिंग में बड़े फैसलों के संकेत; पढ़िए क्या हो सकता है स्पेशल BIHAR NEWS : बिहार में हथियार लाइसेंस पर सख्ती! हर महीने देनी होगी रिपोर्ट, 60 दिन में फैसला अनिवार्य Bihar Politics : मुरेठा से ‘मंजूरी’ तक : जानिए कैसे सम्राट चौधरी बने नीतीश कुमार के सबसे करीबी नेता, अब CM रेस में सबसे आगे
29-Nov-2020 06:56 AM
RANCHI : चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। जेल से बीजेपी विधायक को फोन किए जाने के मामले में अब पुलिस ऑडियो की फॉरेंसिक जांच कराएगी। लालू प्रसाद से जुड़े जेल से फोन कांड मामले में रांची पुलिस ने अब ऑडियो की फॉरेंसिक जांच कराने का फैसला किया है। इसके लिए बरियातू पुलिस जल्द ही एसपी को आवेदन देगी।
आपको बता दें कि बरियातू थाने में बीजेपी के स्थानीय नेता अनुरंजन अशोक की तरफ से एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस कंप्लेन में में यह आरोप लगाया गया है कि लालू प्रसाद ने बीजेपी के विधायक ललन पासवान को खोल पर प्रलोभन दिया और बिहार विधानसभा से अनुपस्थित रहकर स्पीकर के चुनाव में समर्थन देने को कहा। अब बरियातू पुलिस इस मामले में एसएसपी से फॉरेंसिक जांच के लिए अनुमति लेने की तैयारी में है एसएसपी की तरफ से अनुमति मिलने के बाद तत्काल ऑडियो की फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी। फॉरेंसिक जांच के बाद यह साफ हो जाएगा कि लालू यादव की आवाज में फोन रिकॉर्डिंग में है या नहीं।
रांची में दर्ज प्राथमिकी के अलावा खुद बीजेपी विधायक ललन पासवान की तरफ से पटना के विजिलेंस थाने में भी एक पुलिस कंप्लेन दर्ज दर्ज कराई गई है। इस मामले में भी लालू यादव के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। ललन पासवान ने आरोप लगाया था कि लालू यादव की तरफ से उन्हें रिश्वत देने की पेशकश की गई और विधानसभा में ललन पासवान अपनी जान पर खतरा बता चुके हैं।