ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
23-Sep-2020 01:57 PM
PATNA: पिछले दिनों नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मुलाकात करने वाले रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा खुद को तरजीह नहीं मिलने से बेचैनी में है. कुशवाहा ने अब महागठबंधन में नई करवट ली है. उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी ने पैंतरा बदलते हुए आरजेडी को अब आंख दिखाना शुरू कर दिया है.
उपेंद्र कुशवाहा ने अपने पार्टी के नेताओं की गुरुवार को अहम बैठक बुलाई है. कुशवाहा इस बैठक में यह फैसला करेंगे कि विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी किस रास्ते पर आगे बढ़े. कुशवाहा के करीबी और रालो सपा के नेता माधव आनंद ने एक बार फिर से आरजेडी को खरी-खरी सुनाई है.
उपेन्द्र कुशवाहा क्या मांझी की राह पर चलने वाले हैं? यह सवाल इसलिए भ ीहै क्योंकि जिस कृषि बिल का आरजेडी-कांग्रेस विरोध कर रही है उसी बिल का उपेन्द्र कुशवाहा समर्थन कर रहे हैं। ऐसे में उन कयासों को और मजबूती मिली है कि उपेन्द्र कुशवाहा शायद महागठबंधन से अलग होने का फैसला ले लें।रालोसपा के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव माधव आनंद ने कहा कि अगर हमें कोई सम्मान नहीं देना चाहते तो हम भी सम्मान के मुहताज नहीं है। उन्होंने कहा कि हर बार हम डिमांड कर रहे थे कि समय रहते सीटों को लेकर बात फाइनल हो जाए लेकिन हमारी डिमांड नहीं पूरी हो पायी। अब कल पार्टी की बैठक होने वाली है जिसमें कोई निर्णय लिया जाएगा।