पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
13-Oct-2020 10:32 AM
PATNA: सीएम नीतीश कुमार ने वुर्चुअल संबोधन के दौरान कल कहा था कि पति-पत्नी के राज में कैबिनेट की बैठक नहीं होती थी. जिसके बाद आजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने पलटवार करते हुए बड़ा बयान दिया है. जगदानंद सिंह ने कहा कि बिहार का शायद ही कोई ऐसा मुख्यमंत्री होगा जो इस तरीके का बयान देगा. इस तरह का बयान कोई पागल सीएम ही दे सकता है.
जगदानंद सिंह ने कहा कि सारी कार्यवाही ऑन रिकॉर्ड होती है. नीतीश कुमार को थोड़ा सा भी शर्म हैं तो कागजात निकाल कर तो देख लीजिए. नीतीश कुमार सम्मेलन में जनता दल के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए लालू राबड़ी राज पर सवाल उठा रहे थे. ऐसे में नीतीश कुमार ने कहा था कि क्या कभी उनके शासनकाल में कैबिनेट मीटिंग हो पाती थी पगला गए हैं जो इस तरीके का बयान दे रहे हैं.
तेज प्रताप यादव के नामांकन में हसनपुर जाने से पहले पटना एयरपोर्ट पर जगदानंद सिंह ने नीतीश पर निशाना साधा है. वह तेजप्रताप के नामांकन में शामिल होने के लिए हसनपुर जा रहे हैं. नेता विरोधी दल तेजस्वी यादव भी जगदानंद सिंह के साथ जाएंगे. ऐसे में जब यह पूछा गया कि नीतीश कुमार लगातार आरजेडी के ऊपर आरोप लगा रहे हैं ऐसे में नीतीश कुमार लगातार लालू राबड़ी शासनकाल पर सवाल उठाते हुए बिहार के नौजवानों से अपील कर रहे हैं कि 15 साल की सरकार में कुछ काम नहीं होता था. यहां तक कि वहां कैबिनेट की बैठक नहीं होती थ. जिसके जवाब में पलटवार करते हुए इसको पागल करार दिया है.