ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / politics / PK के लिए जगदानंद पर भड़के तेज प्रताप यादव, सोच समझकर बयान देने...

PK के लिए जगदानंद पर भड़के तेज प्रताप यादव, सोच समझकर बयान देने की नसीहत दी, गंदी नाली के कीड़े वाले बयान पर हुए खफा

30-Jan-2020 02:41 PM

PATNA: प्रशांत किशोर को गंदी नाली का कीड़ा बताने वाले RJD के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद को लालू-राबड़ी के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने सोच समझ कर बोलने की नसीहत दी है. तेज प्रताप यादव ने जगदानंद के बयान पर गहरी नाराजगी जतायी है. जगदानंद ने प्रशांत किशोर को गंदी नाली का कीड़ा करार दिया था.


जगदानंद को तेज प्रताप की फटकार

दरअसल तेजप्रताप यादव ने आज सुबह ही प्रशांत किशोर को पार्टी में आने का न्योता दिया था. उन्होंने कहा था कि प्रशांत किशोर का RJD  में स्वागत है वे जब आना चाहें आ सकते हैं. लेकिन कुछ देर बाद ही आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह का बयान सामने आ गया. उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर गंदी नाली के कीड़े हैं और उन्हें आरजेडी ही नहीं बल्कि महागठबंधन में भी शामिल होने नहीं दिया जायेगा.

जगदानंद के बयान के बाद तेजप्रताप यादव भड़क गये हैं. मीडिया से बात करते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा कि जगदानंद का बयान आपत्तिजनक है. प्रशांत किशोर ही नहीं बल्कि किसी नेता के बारे में ऐसी बात नहीं करनी चाहिये. तेजप्रताप यादव ने जगदानंद सिंह को अपना बयान वापस लेने की नसीहत दी है. 


दो फाड़ हुआ आरजेडी

जाहिर है प्रशांत किशोर के मसले पर आरजेडी दो हिस्सों में बंट गयी है. जगदानंद सिंह तेजस्वी यादव के गुट में है. अगर वे बोल रहे हैं कि प्रशांत किशोर की पार्टी में जरूरत नहीं है तो इसे तेजस्वी यादव का स्टैंड माना जा सकता है. वहीं तेज प्रताप यादव कई मसलों पर तेजस्वी के स्टैंड के खिलाफ बात करते रहे हैं. हालांकि पार्टी में होता वही है तो तेजस्वी यादव चाहते हैं.