आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों
20-Dec-2022 02:57 PM
DESK : दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने बड़ा दावा किया है। उसने अरविंद केजरीवाल की पार्टी आम आदमी पार्टी को 60 करोड़ रुपये देने के आरोप लगाए हैं। सुकेश के वकील अनंत मलिक ने आज यानी मंगलवार को इस बात का खुलासा किया है। वकील ने बताया कि एक उच्चाधिकार प्राप्त समिति ने इन आरोपों की प्राथमिक छानबीन की है और सुकेश का बयान लिया है।
सुकेश चंद्रशेखर के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए समिति ने उपराज्यपाल को अपनी सिफारिशें दी है। अब इस मामले की केंद्रीय एजेंसी से जांच कराने की मांग की गई है। अनंत मलिक ने कहा कि सुकेश केजरीवाल की पार्टी पर ये आरोप लगाया है। उन्होंने ये भी कहा कि सुकेश की तरफ से कई चिट्ठियां भी एलजी को लिखी जा चुकी है।
सुकेश चंद्रशेखर पहले ही एक्ट्रेस जैकलीन के साथ रिलेशनशिप और उसे गिफ्ट देने की वजह से चर्चा में रह चूका है। उसके ठगी के कई मामले सामने आए, जिसके बाद उसे तिहाड़ जेल भेज दिया गया। अब उसने आम आदमी को 60 करोड़ रूपये देने का दावा कर दिया है। अनंत मलिक ने कहा कि अब एजेंसियों से मामले की जांच कराई जाए। गौरतलब है कि सुकेश के सत्येंद्र जैन समेत 'आप' नेताओं पर लगाए गए आरोपों की जांच के लिए दिल्ली सरकार के प्रधान सचिव (गृह) की अगुवाई में तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया था।