ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम

Home / politics / जबरन रिटायरमेंट के मामला विधान परिषद में उठा, विपक्ष का आरोप.. सरकारी कर्मियों...

जबरन रिटायरमेंट के मामला विधान परिषद में उठा, विपक्ष का आरोप.. सरकारी कर्मियों को डरा रही सरकार

03-Mar-2021 12:18 PM

PATNA : बिहार में सरकारी कर्मियों को जबरन रिटायरमेंट दिए जाने का मामला आज परिषद में उठा. दरअसल कांग्रेस के विधान पार्षद प्रेमचंद्र मिश्रा ने इससे जुड़ा सवाल विधान परिषद ने पूछा था. प्रेमचंद मिश्रा ने आरोप लगाया कि आखिर सरकार जबरन रिटायरमेंट के जरिए सरकारी सेवकों के बीच भय का माहौल क्यों बना रही है. अगर किसी सरकारी सेवक को समय से पहले रिटायरमेंट दिया जाता है तो ऐसी स्थिति में उसका परिवार भी प्रभावित होता है.

कांग्रेस कमेटी के सवाल पर जवाब देते हुए प्रभारी मंत्री विजेंद्र यादव ने सदन को बताया कि बिहार में सरकारी सेवकों के लिए सेवा शर्त नियमावली में इस बात का उल्लेख पहले से है कि उनकी कार्य क्षमता के आधार पर समय पूर्व सेवानिवृत्ति दी जा सकती है. सरकार ने किसी नए नियम के तहत ऐसा नहीं किया है बल्कि यह पहले से ही तय है मंत्री विजेंद्र यादव ने इसके साथ-साथ गुजरात सरकार से जुड़े सुप्रीम कोर्ट के एक मामले का भी जिक्र किया.

अनिवार्य सेवानिवृत्ति के मामले पर सदन में केदारनाथ पांडे और रामचंद्र पूर्वे ने भी अपनी राय रखी. रामचंद्र पूर्वे ने कहा कि सरकार को आखिर अनिवार्य सेवानिवृत्ति को लेकर कोई नया परिपत्र जारी करने की आवश्यकता क्यों पड़ गई. रामचंद्र पूर्वे ने आरोप लगाया कि सरकार के इस फैसले से सरकारी कर्मचारियों का बयान हो रहा है.

हालांकि इस मामले में बीजेपी एमएलसी दिलीप जायसवाल ने सदन में अलग राय रखी. दिलीप जायसवाल ने कहा कि सरकारी कर्मचारी अगर सरकार से डरे हुए हैं तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है.