ब्रेकिंग न्यूज़

मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड

Home / politics / ‘मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा करें नीतीश’ विशेष दर्जा देने से केंद्र के इनकार...

‘मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा करें नीतीश’ विशेष दर्जा देने से केंद्र के इनकार पर बोले लालू- बिहार के लिए स्पेशल स्टेटस लेकर रहेंगे

22-Jul-2024 02:47 PM

By First Bihar

DELHI: केंद्र सरकार द्वारा बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने से इनकार करने पर बिहार की सियासत गर्म हो गई है। जेडीयू की मांग पर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने लोकसभा में लिखित जवाब दर्ज करते हुए कहा है कि मौजूदा प्रावधानों के मुताबिक बिहार को विशेष दर्जा नहीं दिया जा सकता है। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने से इनकार करने पर आरजेडी चीफ लालू प्रसाद का रिएक्शन आया है।


आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद ने दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि नीतीश कुमार ने कहा था कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाएंगे लेकिन नहीं दिला पाए। ऐसे में नीतीश कुमार को अब मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा करें। हम लोग बिहार के लिए विशेष दर्जा लेकर रहेंगे। लालू प्रसाद ने कहा कि केंद्र सरकार को हर हाल में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देना पड़ेगा और हम लेकर रहेंगे।


वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यह कहने पर कि विपक्ष हम लोगों को बोलने नहीं दे रहा है, इसपर आरजेडी सुप्रीमो ने कहा कि बीजेपी विपक्ष को कमजोर न समझे। पहले वाला विपक्ष समझ लिए हैं क्या? अब विपक्ष पहले वाला नहीं है, इस बार विपक्ष काफी मजबूत है, इस बार उन लोगों का नहीं चलेगा।


बता दें कि संसद में आम बजट पेश होने से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बड़ा झटका लगा है। जेडीयू की मांग पर केंद्र सरकार ने संसद में लिखित जवाब दिया है और कहा कि मौजूदा प्रावधानों के मुताबिक बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया जा सकता है। माना जा रहा है कि केंद्र सरकार के इस जवाब से आने वाले दिनों में एनडीए के भीतर घमासान तो बढ़ेगी ही बिहार की सियासत भी खूब गरमाएगी।