Bihar Crime : रिश्तों का खौफनाक अंत! बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्नी को मारी 3 गोलियां; क्या है पूरा मामला? पढ़ें पूरी खबर Bihar News: IPS अफसरों पर बिहार सरकार की डिजिटल नजर! अब काम, ट्रेनिंग और प्रमोशन सब होगा ऑनलाइन ट्रैक BIHAR NEWS : क्लासरूम से रेस्टोरेंट तक! प्रोफेसर-छात्रा की ‘सीक्रेट मुलाकात’ कैमरे में कैद, रेस्टोरेंट में दिखे अंतरंग पल; जांच के आदेश से मचा हड़कंप Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट बेकाबू! 6 दिनों में 21 हजार सिलेंडर बैकलॉग, 10 दिन तक इंतजार से लोग परेशान, अब मुख्य सचिव ने दिया यह आदेश बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक। BIHAR NEWS : ‘नौकरानी को थार, गर्लफ्रेंड्स को प्लॉट’—SDPO गौतम कुमार से EOU की मैराथन पूछताछ, हर बार सीमाई पोस्टिंग के सवाल पर छूटे पसीने BIHAR BHUMI : बिहार में बड़ा बदलाव! अब SC-ST, विधवा और सैनिकों के जमीन केस सबसे पहले निपटाए जाएंगे, सिन्हा ने कर दिया फैसला Bihar Weather : अचानक बदलेगा मौसम! बिहार में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का डबल अलर्ट पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर
03-Aug-2022 02:30 PM
PATNA : केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार इसी महीने के आखिर में हो सकता है। सियासी गलियारे में यह चर्चा है कि 21 अगस्त के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार किया जा सकता है। फिलहाल स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम और अमृत महोत्सव को देखते हुए कैबिनेट विस्तार संभव नहीं है, लेकिन इसमें ज्यादा देरी भी नहीं होगी। केंद्रीय मंत्रिमंडल में एक बार फिर से जनता दल यूनाइटेड से किसी चेहरे को जगह मिल सकती है। जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने पिछले दिनों केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। केंद्रीय कैबिनेट से आरसीपी सिंह के इस्तीफे के बाद फिलहाल केंद्र सरकार में जेडीयू का कोई प्रतिनिधित्व नहीं है। ऐसे में जेडीयू से किसी चेहरे के मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की पूरी संभावना है।
हालांकि सियासी गलियारे में चर्चा यह है कि जनता दल यूनाइटेड इस बार हर हाल में केंद्रीय मंत्रिमंडल के अंदर दो मंत्री पद चाहता है। नीतीश कुमार भी चाहते हैं कि उनकी पार्टी का प्रतिनिधित्व दल के दो नेताओं को मिले। जेडीयू साल 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद भी दो मंत्री पद चाहता था, लेकिन जब बीजेपी ने एक मंत्री पद का ऑफर दिया तो नीतीश कुमार ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होने का फैसला किया था। बाद में परिस्थितियां बदली और आरसीपी सिंह केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले इकलौता चेहरा बने, लेकिन अब उनके इस्तीफे के बाद जेडीयू से 2 चेहरों को एक बार फिर से केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की मांग उठ रही है। संभव है इसके लिए बीजेपी और जेडीयू के नेताओं के बीच बातचीत भी हुई हो, लेकिन पिछले दिनों नीतीश कुमार कोरोना संक्रमित हो गए थे। लिहाजा जेपी नड्डा से लेकर अमित शाह जब पटना पहुंचे तो नीतीश से उनकी मुलाकात नहीं हो पाई। अब नीतीश कुमार का संक्रमण खत्म हो चुका है। आगे आने वाले दिनों में या तो नीतीश कुमार दिल्ली दौरे पर बीजेपी नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं या फिर धर्मेंद्र प्रधान जैसे नेता को बीजेपी की तरफ से बातचीत की जिम्मेदारी दी जा सकती है।
केंद्रीय मंत्रिमंडल में जेडीयू एक कैबिनेट स्तर का पद और दूसरा राज्य मंत्री के पद से भी काम चलाने को तैयार बैठी है। केंद्रीय कैबिनेट में जेडीयू की तरफ से किसे जगह मिलेगी यह फिलहाल तय नहीं है, लेकिन इसके सबसे प्रबल दावेदार मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह माने जा रहे हैं। दूसरे चेहरे के तौर पर नालंदा के सांसद कौशलेंद्र के अलावे संतोष कुशवाहा का नाम भी बताया जाता है। हालांकि पिछली दफा जहानाबाद के सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी के नाम की भी चर्चा हुई थी। सामाजिक समीकरण के लिहाज से जो चेहरा फिट बैठेगा जेडीयू नेतृत्व उसी को केंद्रीय कैबिनेट में जगह दिलवाएगा, लेकिन ललन सिंह केंद्रीय कैबिनेट में शामिल होंगे या नहीं फिलहाल यह बड़ा सवाल है। ललन सिंह अगर केंद्र में मंत्री बनते हैं तो फिर जेडीयू का अध्यक्ष आगे कौन होगा। क्या लल्लन सिंह ही दोनों भूमिकाएं निभाएंगे या फिर संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी संभालेंगे यह सवाल भी बना हुआ है।