ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर

Home / politics / इंटर और ग्रेजुएशन पास करने वाली छात्राओं का पैसा डबल करने का एलान,...

इंटर और ग्रेजुएशन पास करने वाली छात्राओं का पैसा डबल करने का एलान, लड़कों को भी नीतीश ने दिया भरोसा

22-Oct-2020 12:09 PM

SIWAN: दरौंदा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने बिहार की छात्राओं के लिए बड़ा एलान किया. सीएम ने कहा कि अगली सरकार बनेगी तो उसमें इंटर की छात्राओं को पास करने पर 25 हजार रुपए और ग्रेजुएशन करने वाली छात्राओं को 50 हजार रुपए दिया जाएगा.

सीएम ने कहा कि लड़कियों को देंगे तो लड़का लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है. उनको लोगों को भी सरकार बनेगी तो उनको भी दिया जाएगा. लेकिन सबसे पहले छात्राओं को आगे बढ़ाना है. इसलिए पहले उनको दिया जाएगा. नीतीश कुमार ने कहा कि पहले जो छात्रा इंटर पास करती है उसको 10 हजार देते हैं. जो ग्रेजुएट होती है उसको 25 हजार दिया जाता था, लेकिन अगली सरकार में बढ़ाकर दिया जाएगा. 

गांव की गलियों में लगेगा स्ट्रीट लाइट

नीतीश कुमार ने कहा कि शहरों की तरह बिहार के गांव की गलियों में स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी. जिससे गांवों की गलियां रोशन होगी. रात में लोग अपने लाइट बंद कर सोएंगे और पैसा बचाएंगे. ये लाइट गलियों में जलेगी. नीतीश कुमार ने कहा कि वह तो सभी वर्ग के लोगों को लिए काम करते हैं. गरीब और गुरबों को आगे बढ़ाना का काम किया है. 

नीतीश कुमार ने कहा कि जंगल राज में क्या हाल था. सीवान की क्या स्थिति थी यह सबको पता है. कितने डॉक्टर और कारोबारी बिहार छोड़कर भागना पड़ा.अपहरण हो जाता था. लेकिन अब देख लिजिए बिहार में क्राइम कितना कंट्रोल किया गया.आकंड़ा देश में 23वें नंबर पर पहुंच गया है. एक दो आदमी तो गड़बड़ी करता ही रहता है.