BIHAR NEWS : मुंबई में बिहार के युवक की हत्या, गांव में शव पहुंचते ही लोगों का भड़का आक्रोश; सड़क जाम हथियार दिखाकर ‘भौकाल’ बनाना पड़ा भारी… वायरल रील ने पहुंचाया थाने, पुलिस ने ऐसे उतारा सारा ‘स्वैग’ BIHAR NEWS : भीड़ पर डंडे, टूट गया कंट्रोल! नालंदा मंदिर में 9 की मौत का CCTV ने खोला राज, जानिए भगदड़ के दौरान क्या हुआ कन्फर्म हो गया कि नीतीश इस्तीफा देंगे: बिहार सरकार ने जारी की अधिसूचना, किया गया खास इंतजाम Bihar News : इस दिन दिल्ली जाएंगे CM नीतीश, 10 को राज्यसभा शपथ और फिर बड़ा फैसला? Bihar Crime : पत्नी ने हसुआ से काटा पति का गला, बोरे में भर फेंकी लाश; अब खुद जेल पहुंची महिला; पढ़िए पूरी खबर BIHAR NEWS : पटना नगर आयुक्त की संपत्ति का खुलासा: पत्नी के पास डेढ़ किलो सोना और ढाई किलो चांदी; चौंकाने वाले आंकड़े Bihar Road Accident : शादी से 10 दिन पहले उजड़ा घर! हाइवा ट्रक ने ठेला चालक को कुचला, मौके पर हुई मौत; ट्रक चालक फरार Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज
23-Jun-2023 05:03 PM
By First Bihar
DESK: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल पर आखिरकार आज पटना मे विपक्षी दलों की बैठक संपन्न हो गई। बैठक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ साथ 15 दलों के कुल 27 शीर्ष नेता शामिल हुए और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में बीजेपी को घेरने की रणनीति तय हुई हालांकि AIMIM के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने इस बैठक पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि वे भी नहीं चाहते कि नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनें लेकिन आज की बैठक में शामिल होने वाली पार्टियों का ट्रैक रिकॉर्ड क्या है?
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि पटना में हुई विपक्ष की बैठक में शिवसेना है, क्या शिवसेना सेक्युलर हो गई हैं? बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल हैं, उन्होंने धारा 370 को हटाए जाने पर भाजपा का समर्थन किया था। उस बैठक में नीतीश कुमार हैं जो NDA के तरफ से मुख्यमंत्री रहे हैं। ओवैसी ने कहा कि वे भी नहीं चाहते कि 2024 में नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनें लेकिन पटना में हुई बैठक में जो पार्टियां शामिल थीं उनका ट्रैक रिकॉर्ड क्या है? कांग्रेस आगे रहना चाहती है, नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं।
बता दें कि शुक्रवार को विपक्षी दलों की हुई बैठक में जेडीयू से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, विजय कुमार चौधरी, आरजेडी से लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव, कांग्रेस पार्टी से राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, शिवसेना से उद्धव ठाकरे, संजय राउत, आदित्य ठाकरे शामिल हुए।
इसके साथ ही एनसीपी से शरद पवार, समाजवादी पार्टी से अखिलेश यादव, आम आदमी पार्टी से अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान, संजय सिंह और राघव चड्डा,टीएमसी से ममता बनर्जी, माकपा से सीताराम येचुरी, नेशनल कॉन्फ्रेंस से फारुख अब्दुल्ला, जम्मू कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी से महबूबा मुफ्ती, भाकपा से डी राजा, भाकपा माले से दीपंकर भट्टाचार्य, JMM से हेमंत सोरेन, DMK से एम के स्टालिन भी बैठक में मौजूद रहे।