ब्रेकिंग न्यूज़

1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल

Home / politics / मर्द की औलाद हैं तो...BJP और शिंदे पर भड़के उद्धव ठाकरे, सिर फोड़ने...

मर्द की औलाद हैं तो...BJP और शिंदे पर भड़के उद्धव ठाकरे, सिर फोड़ने की भी दी धमकी

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे के बीच 'महासंग्राम' छिड़ गया है। उद्धव ठाकरे ने कहा है कि 'अगर हमारी पार्टी को तोड़ने की कोश‍िश की तो हम सिर तोड़ देंगे। '

08-Feb-2025 08:14 AM

By KHUSHBOO GUPTA

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में शिवसेना (UBT) के कुछ सदस्यों के एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल होने की खबरों पर पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे  भड़क गये हैं। उन्होंने कहा कि हम आपको दिखाएंगे कि असली शिवसेना कौन सी है। अगर आप हमें तोड़ने की कोशिश करेंगे तो हम आपका सिर फोड़ देंगे। ठाकरे ने कहा कि- अगर आप (एकनाथ शिंदे और भाजपा) मर्द की औलाद हैं तो ED, सीबीआई, आयकर और पुलिस को एक तरफ रख दें और हमारे साथ आकर लड़ें। कहा गया कि UBT शिवसेना के 7 सांसद जा रहे हैं। मैं चैलेंज करता हूं कि सरकारी यंत्रणा को दूर रखो और एक भी शिव सैनिक तोड़कर दिखाओ।'



वहीं शिवसेना (UBT) में टूट की खबरों के बीच उद्धव ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र का चुनाव इन्होंने फरेब से जीता है। फर्जी वोटर बनाए गए, लाखों की संख्या में नए वोटर तैयार किए गए। इसकी जांच होनी चाहिए। BMC का जिक्र करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि- 'आज आर्थिक राजधानी मुंबई और महाराष्ट्र को मारने का काम किया जा रहा है। BMC को मारने का काम किया जा रहा है। BMC को लूटने का काम किया जा रहा है। BMC को विसर्जित करने का काम किया जा रहा है। कहते हैं बैंक में पैसा रखकर विकास नहीं होता तो क्या कॉन्ट्रैक्टर की जेब में पैसा डालकर विकास होता है। मैं तुम्हे BMC देने वाला नहीं हूं।'



इससे पहले महाराष्‍ट्र में ऑपरेशन टाइगर पर श‍िंदे ने उद्धव को जवाब द‍िया। उन्‍होंने कहा, असली टाइगर और असली शिवसेना हमारे साथ है। उधर नकली हैं। यह जनता ने अपने मत से साबित कर दिया है। अभी तो ट्रेलर है..पिक्चर अभी बाकी है। कई बड़े नेता हमारे साथ आएंगे। हमारे दरवाजे खुले हुए हैं। हमें कोई operation tiger चलाने की जरूरत नहीं, लोग हमारे साथ आ रहे हैं।' श‍िंदे ने कहा, हम जनता के बीच रहकर काम करते हैं, फेसबुक सरकार नहीं चलाते, आरोप लगाने से नहीं, काम करने से लोगों के वोट मिलते हैं।' आपको बता दें कि उद्धव गुट ने आरोप लगाया है क‍ि एकनाथ शिंदे उनके नेताओं और सांसदों को तोड़ने की कोश‍िश कर रहे हैं।