ब्रेकिंग न्यूज़

LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर

Home / politics / मानव श्रृंखला पर नीतीश को मिला कांग्रेस का साथ, सीमांचल में तेजस्वी से...

मानव श्रृंखला पर नीतीश को मिला कांग्रेस का साथ, सीमांचल में तेजस्वी से ज्यादा मजबूत ओवैसी को माना

17-Jan-2020 11:37 AM

By Ganesh Samrat

PATNA : नीतीश कुमार को लेकर कांग्रेस का प्रेम एक बार फिर से सामने आ गया है। कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह ने मानव श्रृंखला पर नीतीश कुमार का समर्थन किया है। सदानंद सिंह ने कहा है कि जल जीवन हरियाली जनहित से जुड़ा मामला है और इसके लिए हो रही किसी भी पहल का वह समर्थन करते हैं। सदानंद सिंह ने जल जीवन हरियाली और मानव श्रृंखला पर किसी भी तरह की सियासत को गलत बताया है। वहीं आरजेडी के बागी विधायक महेश्वर यादव ने भी ये ऐलान कर दिया है कि वो नीतीश कुमार के मानव श्रृंखला में शामिल होंगे।


तेजस्वी यादव के सीमांचल यात्रा पर भी सदानंद सिंह ने बड़ा बयान दिया है। सदनांद सिंह ने सीमांचल में तेजस्वी से ज्यादा मजबूत ओवैसी को माना है। सदानंद सिंह ने साफ कर दिया कि सीमांचल में तेजस्वी यादव नहीं बल्कि ओवैसी फैक्टर हो सकते है। उन्होंने कहा है कि तेजस्वी की यात्रा से कांग्रेस के गढ़ में कोई असर नहीं पड़ेगा। सीमांचल कांग्रेस का गढ़ है और किसी भी राजनीतिक दल के जाने से वहां कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।


सदानंद सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव सहित कई दलों के नेता CAA-NRC को लेकर सीमांचल में कई कार्यक्रम कर रहे हैं, लेकिन ओवैसी के सीमांचल में उपस्थिति से धर्म निरपेक्षता वाले दलों को नुकसान पहुंचेगा। हालांकि उन्होंने ये भी कहा है कि ओवैसी ज्यादा दिनों तक इस तरह की राजनीति नहीं कर सकते हैं। सदानंद सिंह ने कहा है कि सीमांचल कांग्रेस का गढ़ रहा है ऐसे में राजद या दूसरे दलों से ज्यादा कांग्रेस को ओवैसी से खतरा दिख रहा है।