बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
27-Jan-2021 03:25 PM
PATNA: 30 जनवरी को बिहार में किसानों के समर्थन और कृषि बिल के विरोध में महागठबंधन की ओर से मानव श्रृंखला बनने वाला है. इस श्रृंखला को सफल बनाने के लिए आरजेडी के कई नेताओं को जिम्मेवारी दी गई है.
राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने 40 नेताओं कार्यक्रम प्रभारी बनाया है. सभी प्रभारियों पर पार्टी द्वारा तय किए गए सभी कार्यक्रमों को सफल क्रियान्वयन की जिम्मेवारी दी गई है. इस मानव श्रृंखला को लेकर तेजस्वी यादव ने कुछ दिन पहले ही कहा था कि आजतक कोई भी मानव श्रृंखला सफल नहीं हुआ है. इसलिए इसको सफल करने के लिए आरजेडी के नेताओं को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है.
जगदानंद सिंह ने बगहा से मनोज कुमार यादव, पश्चिम चंपारण को मोहम्मद इसराइल,पूर्वी चंपारण से अनिल कुमार साहनी, बेलसर सीतामढ़ी के लिए समीर कुमार महासेठ, मधुबनी के लिए सुनील कुमार कुशवाहा, सीतामढ़ी-दरभंगा जिला के लिए सीताराम यादव, मुजफ्फरपुर शिवचंद्र राम, वैशाली के लिए छोटे लाल राय समेत कई नेता और विधायकों को अलग-अलग जिम्मेवारी दी गई है. पार्टी ने सभी विधायकों को उनके क्षेत्र के जगह पर अलग-अलग विधानसभा या जिला बार जिम्मेवारी दी है. राजद के इस सूची में पार्टी के सभी विधायकों को अलग-अलग जिला में भेजा गया है. जिनके कंधे पर पार्टी की तमाम कार्यक्रम को सफल बनाने की महत्वपूर्ण भूमिका होगी.