ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / politics / Bihar Politics: पटना में कांग्रेस की पदयात्रा के दौरान भारी बवाल, पुलिस और...

Bihar Politics: पटना में कांग्रेस की पदयात्रा के दौरान भारी बवाल, पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक, वाटर कैनन का हुआ इस्तेमाल

11-Apr-2025 02:36 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: राजधानी पटना में कांग्रेस की पलायन रोको-नौकरी दो पदयात्रा के दौरान भारी हंगामा हुआ है। पटना के डाकबंगला चौराहा पर पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई है। कांग्रेस कार्यकर्ता प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर रहे थे, जिन्हें रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।


दरअसल, कांग्रेस ने बिहार में पलायन रोकने और युवाओं को नौकरी देने को मुद्दा बनाकर सरकार को घेरने के लिए पदयात्रा की शुरुआत की थी। पिछले दिनों कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी बेगूसराय पहुंचे थे और इस पदयात्रा में शामिल हुए थे। आज पटना में इस पदय़ात्रा का समापन होना है। कांग्रेस नेता कन्हैया के नेतृत्व में निकाले गए इश पदयात्रा में बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए हैं।


पदयात्रा के दौरान कांग्रेसी आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास का घेराव करनेवाले थे। जैसे ही कांग्रेस नेता सीएम आवास की तरफ बढ़े डाकबंगला चौराहा पर पुलिस ने उन्हे आगे जाने से रोक दिया। पुलिस के रोके जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ता उग्र हो गए और पुलिस से नोकझोंक शुरू कर दी। देखते ही देखते कांग्रेस कार्यकर्ता बेकाबू हो गए जिसके बाद पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। 


पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल कर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं को तितर-बितर कर दिया है हालांकि वह पीछे हटने को तैयार नहीं है। कहा जा रहा है कि पुलिस ने कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार को हिरासत में ले लिया है। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता डाकबंगला चौराहा पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।