ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / politics / तेजस्वी बोले.. थके हुए नीतीश से अब नहीं संभल रहा बिहार, अब तो...

तेजस्वी बोले.. थके हुए नीतीश से अब नहीं संभल रहा बिहार, अब तो कुर्सी का मोह छोड़िए महाराज

23-Oct-2020 12:44 PM

NAWADA: हिसुआ में चुनावी  सभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर हमला बोला और कहा कि नीतीश कुमार थक गए हैं. अब इनके कुछ होने वाली नहीं है. कहते हैं तो बिहार में समुद्र हैं कि उद्योग लगेगा. हम पूछना चाहते हैं कि लालू प्रसाद ने छपरा और मधेपुरा में रेल का कारखाना लगाया क्या वहां पर समुद्र था.


तेजस्वी यादव ने कहा कि आपलोग भी महागठबंधन को जिताने के लिए संकल्प लिजिए हैं. बिहार में डबल इंजन की सरकार है. लेकिन कुछ नहीं होता है. तेजस्वी यादव ने सभा संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के किसी भी थाना, ब्लॉक में काम नहीं होता है. काम के लिए पैसा देना पड़ता है. 15 साल में बिहार में युवाओं को रोजगार नहीं मिला. बिहार में सिर्फ बदहाली है. 

तेजस्वी यादव ने कहा कि हमलोग नई सोच के लोग हैं. सबको साथ लेकर चलने वाले हैं. एक बार सिर्फ आपलोग मौका दीजिए. कुछ लोग जात और धर्म के नाम पर लड़ाने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन बिहार की जनता इस बार बेरोजगारी, लाचारी, भूखमरी और समस्या पर को ध्यान में रखकर वोट करें. तेजस्वी यादव ने कहा कि 9 नवंबर को लालू प्रसाद को रिहाई होने वाली है. उस दिन ही मेरा जन्मदिन है. 10 नवंबर को नीतीश कुमार की विदाई होने वाली है.