ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
23-Oct-2020 03:26 PM
NALNDA: हिलसा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर हमला बोला. वहां की जनता से तेजस्वी ने कहा कि आपको तय करना है कि आपको विपक्ष में रहना है कि सत्ता में रहना है. अगर सत्ता में रहना है तो मुझे जिताए. ये मत सोचिए की यहां से कोई उम्मीदवार खड़ा है. आप ये सोचिए की यहां से तेजस्वी खड़ा है.
तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार का नाश कर दिया. बिहार में पलायन जारी है. बिहार में लाखों युवा बेरोजगार है, लेकिन आजतक नौकरी नहीं दिए. 15 साल में नीतीश कुमार ने बिहार को बर्बाद कर दिया. लॉकडाउन में प्रवासी बिहारियों को बिहार नहीं आने दे रहे थे. वह कह रहे थे कि जो जहां पर हैं वही पर रहे.
10 लाख युवाओं को देंगे नौकरी
तेजस्वी यादव ने कहा कि किसानों का कर्ज माफ करेंगे. बिहार में बिजली का उत्पादन होगा. जिससे बिहार के लोगों को सस्ती बिजली मिलेगी. तेजस्वी यादव ने कहा कि 15 साल के अनुभवी सीएम कहते हैं कि 10 लाख नौकरी देने के लिए पैसा कहा से आएगा, लेकिन मैं सीएम बनते ही पहली कैबिनेट की बैठक में 10 लाख नौकरी देंगे. संविदा पर बहाल कर्मियों को वेतमान देंगे.
उद्योग के लिए बिहार में खोज रहे बहाना
तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर हमला बोला और कहा कि नीतीश कुमार थक गए हैं. अब इनके कुछ होने वाली नहीं है. कहते हैं तो बिहार में समुद्र हैं कि उद्योग लगेगा. हम पूछना चाहते हैं कि लालू प्रसाद ने छपरा और मधेपुरा में रेल का कारखाना लगाया क्या वहां पर समुद्र था.