ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज

Home / politics / हिमाचल में 68 सीटों के लिए वोटिंग आज, सुबह 8 बजे से चल...

हिमाचल में 68 सीटों के लिए वोटिंग आज, सुबह 8 बजे से चल रहा मतदान

12-Nov-2022 08:52 AM

DESK : हिमाचल प्रदेश के लिए आज का दिन बेहद ख़ास है। यहां 68 विधानसभा सीटों पर आज यानी शनिवार को मतदान हो रहा है। सुबह 8 बजे से ही वोटिंग शुरू है। 68 विधानसभा सीटों पर इस बार 412 उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं। इन सीटों पर कुल 55 लाख 92 हजार 882 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। 




चुनाव आयोग के मुताबिक हिमाचल में 28,54,945 पुरुष और 27,37,845 महिला और 38 थर्ड जेंडर वोटर्स मतदान करेंगे। इसके साथ ही राज्य में 67,559 सर्विस वोटर, 56,501 दिव्यांग और 22 एनआरआइ वोटर भी हैं। सुबह से ही वोटर्स का उत्साह चरम पर है। अलग-अलग बूथों पर वोटर्स की लंबी कतार लगी हुई है। 




आपको बता दें, हिमाचल प्रदेश में एक चरण में ही चुनाव हो रहा है और मतगणना के लिए 8 दिसंबर की तारीख निर्धारित की गई है। सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हुआ है जो शाम 5 बजे तक चलेगा। इस बार हिमाचल प्रदेश में लिए 7,881 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। हिमाचल प्रदेश में इस बार बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच कड़ा मुकाबला है। तीनों पार्टियों ने प्रदेश की सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़ा किए हैं।