Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत
10-May-2024 06:18 PM
By First Bihar
DELHI : दिल्ली शराब नीति केस में गिरफ्तार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को तो सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल गई। लेकिन जमीन घोटाले में गिरफ्तार झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को शीर्ष अदालत से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने हेमंत सोरेन को अंतरिम जमानत देने से इनकार कर दिया है।
सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की अदालत ने हेमंत सोरेन की याचिका को अप्रासंगिक बताते हुए उन्हें राहत देने से मना कर दिया। कोर्ट ने कहा कि हेमंत सोरेन ने गिरफ्तारी के मामले में झारखंड हाईकोर्ट का फैसला नहीं आने का मामला उठाया था। हाईकोर्ट का फैसला अब आ गया है। इस कारण उनकी याचिका प्रभावहीन हो गई है और अब उसकी सुनवाई नहीं हो सकती है।
शीर्ष अदालत ने कहा कि हेमंत सोरेन ने हाईकोर्ट द्वारा गिरफ्तारी को सही बताए जाने के आदेश के खिलाफ याचिका दायर की है। इस एसएलपी पर सुनवाई के दौरान हेमंत अपनी अन्य दलीलें रख सकते हैं। बता दें कि हेमंत सोरेन ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि हाईकोर्ट ने 28 फरवरी को ही सुनवाई पूरी कर ली है। लेकिन फैसला नहीं सुनाया जा रहा है।
हेमंत सोरेन ने सुप्रीम कोर्ट से अपील की थी कि वह हाईकोर्ट को जल्द फैसला सुनाने का निर्देश दें। इसके साथ ही उन्होंने फैसला आने तक अंतरिम जमानत देने का आग्रह किया था। हेमंत सोरेन की याचिका सुप्रीम कोर्ट मे लंबित थी। इस बीच तीन मई को झारखंड हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए हेमंत सोरेन की याचिका को खारिज कर दिया और उनकी गिरफ्तारी को सही बताया है। याचिका खारिज होने के बाद हेमंत सोरेन ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है, जिसपर अब 13 मई को सुनवाई होनी है।