Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत
29-Jul-2024 01:47 PM
By First Bihar
DELHI: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हेमंत सोरेन को जमानत देने के झारखंड हाई कोर्ट के फैसले को ईडी ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। कोर्ट ने ईडी की अपील को खारिज करते हुए हाई कोर्ट के फैसले में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया है।
दरअसल, झारखंड के कथित जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने इसी साल 31 जनवरी को पूछताछ के बाद हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के बाद हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था लेकिन हाई कोर्ट से बेल मिलने के बाह हेमंत सोरेन ने फिर से बीते 4 जुलाई को झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।
हाईकोर्ट में हेमंत की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान ईडी ने आरोप लगाया था कि बड़गांव अंचल में 8.86 जमीन को अवैध रूप से हासिल करने के लिए हेमंत सोरेन ने पद का दुरुपयोग किया है। ईडी की दलीलों को खारिज करते हुए हाई कोर्ट ने हेमंत सोरेन को जमानत दे दी थी। हाईकोर्ट के फैसले को ईडी ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी।
ईडी की अपील पर सुनवाई करते हुए सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि झारखंड हाई कोर्ट ने विस्तृत कारण बताते हुए आदेश दिया है, इसमें सुप्रीम कोर्ट को दखल की कोई जरुरत नहीं लगती है। सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने कहा कि हाईकोर्ट ने हेमंत सोरेन को जमानत देते वक्त जो टिप्पणी की हैं, नीचली अदालत उनसे प्रभावित हुए बिना सुनवाई जारी रखे।
इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने हेमंत सोरेन की जमानत रद्द करने की ईडी की मांग को ठुकराते हुए हाई कोर्ट के फैसले में किसी भी तरह का हस्तक्षेप करने से इनकार किया और ईडी की याचिका को निष्पादित कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से जहां ईडी को बड़ा झटका लगा है तो वहीं हेमंत सोरेन को बड़ी राहतम ली है।