ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल

Home / politics / पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को बड़ा झटका : PMLA कोर्ट से जमानत याचिका...

पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को बड़ा झटका : PMLA कोर्ट से जमानत याचिका खारिज

13-May-2024 01:19 PM

By First Bihar

RANCHI : जमीन घोटाले के मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को पीएमएलए कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने सोमवार को हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए उसे खारिज कर दिया है।


दरअसल, कथित जमीन घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच कर रही ईडी की टीम ने झारखंड के तत्कालीन सीएम हेमंत सोरेन को इसी साल विगत 31 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के बाद हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। गिरफ्तार होने के बाद से हेमंत सोरेन रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में बंद हैं। 


हेमंत सोरेन ने अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए पीएमएलए कोर्ट, हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की थी। मामले की सुनवाई करते हुए पीएमएलए कोर्ट ने सुनवाई पूरी करने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख  लिया था। जिसे आज सुनाया गया है। कोर्ट ने हेमंत सोरेन को राहत देने से इनकार करते हुए उनकी याचिका को खारिज कर दिया है।


वहीं दूसरी ओर सुप्रीम कोर्ट में आज हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। शीर्ष अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय को नोटिस जारी किया है। इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई 17 मई को होगी। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की अदालत ने हेमंत सोरेन की याचिका को अप्रासंगिक बताते हुए उन्हें राहत देने से मना कर दिया था।