Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक
05-Feb-2024 07:01 PM
By First Bihar
RANCHI: लैंड स्कैम मामले में ईडी ने पिछले दिनों झारखडं के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया था। इससे पहले यह संभावना जताई जा रही थी कि हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री की कुर्सी सौपेंगे हालांकि पारिवारिक विरोध के बाद हेमंत सरकार में मंत्री रहे जेएमएम के वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन को झारखंड का मुख्यमंत्री बना दिया गया।
भले ही कल्पना सोरेन मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठ पाईं लेकिन अब उन्होंने हेमंत सोरेन के काम को संभाल लिया है। खुद कल्पना सोरेन ने इसकी जानकारी दी है। हेमंत सोरेन के सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए कल्पना मोर्चा संभालेंगी। सूत्र बताते हैं कि पूर्व सीएम के सोशल मीडिया अकाउंट से कल्पना सोरेन कानूनी और राजनीतिक रूप से बीजेपी के खिलाफ लड़ाई के बारे में जानकारी देंगी। साथ ही हेमंत सोरेन की तरह ही आदिवासी और पिछड़ों की आवाज को बुलंद करेंगी।
कल्पना सोरेन ने एक्स पर हेमंत सोरेन का फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, 'जब तक झारखंडी योद्धा हेमंत सोरेन जी केंद्र सरकार और बीजेपी के षड्यंत्र को परास्त कर हम सब के बीच नहीं आ जाते, तब तक उनका यह एकाउंट, मेरे, यानी उनकी जीवन साथी कल्पना मुर्मू सोरेन द्वारा चलाया जाएगा। हमारे वीर पुरुखों ने अन्याय और दमन के खिलाफ हूल और उलगुलान किया था, अब फिर वह वक्त आ गया है।आप सभी का स्नेह और आशीर्वाद पूर्व की भांति बना रहे। लड़े हैं, लड़ेंगे! जीते हैं, जीतेंगे! जय जोहार!जय झारखंड!' उन्होंने ट्वीट के साथ हैशटैग झारखण्ड_झुकेगा_नहीं लिखा है।