ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम

Home / politics / जिस लैंड स्कैम में हुई थी हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी, अब उस जमीन...

जिस लैंड स्कैम में हुई थी हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी, अब उस जमीन को ED करने जा रही जब्त

20-Feb-2024 01:06 PM

By First Bihar

RANCHI: झारखंड में जिस जमीन घोटाले में तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी हुई और उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा। उस जमीन को अब ईडी जब्त करने की तैयारी कर रही है। बड़गाई अंचल के 8.46 एकड़ जमीन को प्रवर्तन निदेशालय जब्त करेगी। 


दरअसल, झारखंड में हुए लैंड स्कैम में फंसे हेमंत सोरेन ने बीते 31 जनवरी को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफा देने बाद ईडी की टीम ने उन्हें देर रात गिरफ्तार कर लिया था और हेमंत सोरेन की जगह चंपई सोरेन को झारखंड का मुख्यमंत्री बनाया गया। ईडी अब उस 8.46 एकड़ जमीन को जल्द ही जब्त कर लेगी।


ईडी ने उक्त जमीन को अटैच करने की तैयारी शुरू कर दी है। उस जमीन पर बैंक्वेट हॉल बनाने की तैयारी चल रही थी हालांकि इस जमीन की जमाबंदी राजकुमार पाहन के नाम पर दिखाई गई है। ईडी की टीम ने उस जमीन का पिछले दिनों सर्वे कराया था। इससे पहले भी ईडी रांची में कई अवैध संपत्तियों को अटैच कर चुकी है। रांची में ईडी का दफ्तर भी कभी पूर्व मंत्री एनोस एक्का का घर हुआ करता था, जिसे ईडी ने जब्त किया था।