ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज Bihar Accident : बड़ा हादसा टला ! अनियंत्रित ट्रक दुकान और घर में घुसा, बाल-बाल बचे महिला और दो बच्चे; नशे में ड्राइविंग बनी वजह Viral Video: घर से भागकर रचाई लव मैरिज, फिर सोशल मीडिया पर खोला राज… बयान सुनकर लोग रह गए दंग बिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारे बिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारे Patna Traffic : पटना की ट्रैफिक में बड़ा बदलाव! इस दिन दीघा से रूपसपुर रूट रहेगा बंद; घर से निकलने से पहले देखें वैकल्पिक रास्ते पटना में शर्मनाक बर्ताव… अरुणाचल की महिलाओं को ‘चिंकी’ कहकर रोका, वॉशरूम तक जाने नहीं दिया; VIDEO वायरल

Home / politics / हेमंत सरकार से बलियावी ने की मांग, जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी...

हेमंत सरकार से बलियावी ने की मांग, जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी

20-Dec-2023 10:11 PM

By First Bihar

JHARKHAND: डाल्टेनगंज के ईदगाह मैदान में एदारा-ए-शरिया की ओर से तहरीक-ए-बेदारी (समाज सुधार सम्मेलन ) का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन को संबोधित करते हुए एदारा-ए-शरिया के अध्यक्ष व जेडीयू के पूर्व विधान पार्षद मौलाना गुलाम रसूल बलियावी ने कहा की जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी..आबादी के हिसाब से झारखंड में 23 विधानसभा और 2 लोकसभा की सीट मिलनी चाहिए। 


बलियावी ने कहा कि राज्य सभा की बात नहीं करूंगा क्योंकि जब राज्य सभा में हारने की बारी आती तब किसी मुस्लमान को टिकट दिया जाता है और जब जीत सुनिश्चित होती तो हेमंत बाबू अपने बाबू जी को टिकट देकर चुनाव जीता देते हैं।


आगे बलियावी ने कहा कि झारखंड सरकार प्रत्येक जिला में अल्पसंख्यक स्कूल कॉलेज के साथ साथ हास्टल का इन्तज़ाम करे। सेक्युलर पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सेक्युलर कहलाने वाले लोग के पास अपने बिरादरी का वोट नहीं बचा है इसलिए हमारी मांग सरकार पूरी करे। नहीं तो हम अपनी मांग को लेकर पटना, रांची से लेकर दिल्ली तक जाम करेंगे और जरूरत पड़ी तो जेल भरो आंदोलन भी करेंगे।


बलियावी कहते हैं कि झारखंड में सेक्युलर कहलाने वाली सरकार में अबतक 64 लोगों का मॉब लिंचिंग हुआ है लेकिन सेक्युलर कहलाने वाले लोग खामोश होकर तमाशा देखते रहे। झारखंड हुकूमत हो या बिहार की हुकूमत हो या फिर दिल्ली की हुकूमत दो कानून बनाना पड़ेगा। इस कानून के लिए ज़रूरत पड़ी तो जेल भरो तहरीक चलाएंगे।