ब्रेकिंग न्यूज़

बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Home / politics / हेमंत कैबिनेट में मंत्री बने रामदास सोरेन, राज्यपाल संतोष गंगवार ने दिलाई शपथ;...

हेमंत कैबिनेट में मंत्री बने रामदास सोरेन, राज्यपाल संतोष गंगवार ने दिलाई शपथ; चंपई के इस्तीफे से खाली हुआ था मंत्रीपद

30-Aug-2024 11:40 AM

By First Bihar

RANCHI: झारखंड कैबिनेट से चंपई सोरेन के इस्तीफा देने के बाद खाली हुए मंत्रीपद पर घाटशिला से जेएमएम विधायक रामदास सोरेन को मंत्री बना दिया गया है। रामदास सोरेन हेमंत कैबिनेट के मंत्री बन गए हैं। राजभवन में राज्यपाल ने रामदास सोरेन को मंत्री पद की शपथ दिलाई


दरअसल, मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने से नाराज चंपई सोरेन ने हेमंत सोरेन का साथ छोड़ने का फैसला लिया था। चंपई सोरेन ने 28 अगस्त को हेमंत कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था और आज-कल मे ही बीजेपी में शामिल होने वाले हैं। चंपई सोरेन के मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद खाली हुए मंत्री पद पर जेएमएम के ही कोल्हान के प्रभावशाली नेता रामदास सोरेन को मंत्री बनाने का फैसला लिया गया था।


शुक्रवार को राजभवन में आयोजित समारोह में रामदास सोरेन ने हेमंत कैबिनेट के मंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण किया। राज्यपाल संतोष गंगवार ने रामदास सोरेन को मंत्री पद की शपथ दिलाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी विधायक कल्पना सोरेन समेत कैबिनेट के तमाम मंत्री मौजूद रहे। 


बता दें कि रामदास सोरेन घाटशिला से दो बार विधायक चुने जा चुके हैं। रामदास सोरेन झारखंड आंदोनल में शिबू सोरेन और चंपई सोरेन के साथ सक्रिय रहे थे। रामदास को हेमंत कैबिनेट में पहली बार मंत्री बनाया गया है।