ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / politics / शहाबुद्दीन की पत्नी नहीं लड़ेंगी चुनाव, सहरसा से लवली आनंद को मिला सिंबल

शहाबुद्दीन की पत्नी नहीं लड़ेंगी चुनाव, सहरसा से लवली आनंद को मिला सिंबल

12-Oct-2020 08:07 AM

PATNA:  आरजेडी से लगातार उम्मीदवारों को सिंबल दिया जा रहा है. यह सिलसिला कई दिनों से जारी है. इस बीच चर्चा थी कि शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब चुनाव लड़ेगी. हिना शहाब को रघुनाथपुर से टिकट मिल रहा था, लेकिन वह लड़ने के लिए तैयार नहीं थी. जिसके बाद सिटिंग विधायक हरिशंकर यादव को सिंबल दे दिया गया है. 

सहरसा से लवली आनंद लड़ेगी चुनाव

तेजस्वी यादव ने बाहुबली आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद और उनके बेटे चेतन आनंद को आरजेडी ने अपना उम्मीदवार बनाया. चेतन आनंद को आरजेडी ने शिवहर से दो दिन पहले ही टिकट दे दिया है. उसके बाद लवली आनंद को तेजस्वी यादव ने सिंबल दिया है. लवली आनंद सहरसा से चुनाव लड़ेंगी. 19 अक्टूबर को अपना नामांकन अनुमंडल मुख्यालय सहरसा में करेंगी. 

इन नेताओं को भी मिला सिंबल

तेजस्वी यादव ने जोकीहाट से वर्तमान विधायक शाहनवाज की जगह उनके भाई और पूर्व एमपी सरफराज आलम, रघुनाथपुर से हरिशंकर यादव, मीनापुर से राजीव कुमार उर्फ मुन्ना यादव, सीतामढी से सुनील कुमार, बेलसंड से संजय गुप्ता, गरखा से सुरेंद्र राम, सुगौली से इंजीनियर शशि भूषण सिंह, रानीगंज से अविनाश मंगलम, मधेपुरा से प्रो. चंद्रशेखर, महिषी से गौतम कृष्णा और मोरवा से रणविजय साहू को सिंबल दिया है.