Bihar School News : बिहार में बच्चों की कमजोर पढ़ाई पर बड़ा एक्शन! अब हर शनिवार टीचर्स करेंगे मंथन, जानिए क्या बदलेगा Bihar News : देवघर जा रही कार बनी मौत का कारण! बांका में भीषण टक्कर, 3 की मौके पर मौत, 4 गंभीर घायल Bihar Crime : पटना में कृषि मंत्री के समधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 राउंड गोलियां; तलवार और लाठी से हमला… 3 लोग घायल! Bihar News : बिहार में दुकानदारों को बड़ी राहत! अब बिजली बिल में हर महीने बचेंगे पैसे; फिक्स्ड चार्ज में हुआ बदलाव Bihar News : रेड लाइट एरिया पर ताबड़तोड़ पुलिस रेड! चार लड़कियों के साथ 7 गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब
05-Nov-2020 03:04 PM
DARBHANGA: हायाघाट में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि जंगलराज में बिहार में रंगदारी, रंगबाजी, लूट-खसोट होती थी. लालू के राज में शाहबुद्दीन को संरक्षण मिलता था. आरजेडी ने राज्य में अराजकता फैलाई. अपने कारनामों के लिए इन्हें बिहार की जनता से माफी मांगनी चाहिए.
विचार धारा ही विध्वंश वाला
जेपी नड्डा ने कहा कि अब ये आरजेडी, माले से मिल गई है. जिसका विचार ही विध्वंश का है. इनके साथ राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी और जुड़ गए हैं. जिनको ये ही पता नहीं चलता कि वो मोदी जी का विरोध करते करते देश का ही विरोध करने लग गए.
बिहार का भविष्य करेगा तय
नड्डा ने कहा कि ये चुनाव सिर्फ एनडीए प्रत्याशी को जिताने का ही नहीं है. ये चुनाव बिहार के भविष्य का है. हमें तय करना है कि हमें राज्य को किस ओर ले जाना है. एक तरफ विकास करने वाले लोग हैं और दूसरी ओर वो लोग हैं. जिन्होंने बिहार को विनाश की ओर ले जाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. पीएम नरेंद्र मोदी ने विकास का ऐसा मंत्र दिया है कि अब मजबूरी में महागठबंधन को भी विकास की बात करनी पड़ रही है. अन्यथा ये विनाश की ओर ले जाने वाले लोग हैं. आज ये रोजगार देने की बात कर रहे हैं. लालू प्रसाद के राज में लाखों लोग बिहार से पलायन कर गए, उसका जवाब कौन देगा? हम अपनी सरकार के विकास कार्यों का हिसाब इसलिए दे रहे हैं, क्योंकि हम रिपोर्ट कार्ड देने की ताकत रखते हैं। नरेन्द्र मोदी वो नेता हैं- जो कहते हैं, वो करके दिखाते हैं.
मिथिलांचल में मिलेगा रोजगार
नड्डा ने कहा कि देश का 80 प्रतिशत मखाना बिहार में होता है और उसमें से भी 90 प्रतिशत मिथिलांचल के 6 जिलों में होता है. इसकी फैक्टरी लगेगी और इसकी ब्रैंडिंग होगी. उसके बाद मिथिला नौकरी नहीं मांगेगा बल्कि नौकरी देने वाला बनेगा. उजाला योजना के अंतर्गत देश में 37 करोड़ LED बल्ब बांटे गए. जिसमे से अकेले बिहार में 1 करोड़ 95 लाख LED बल्ब बांटे गए. ये लालटेन युग से LED युग में ले जाने का काम पीएम मोदी ने किया है.कुछ लोग सवाल उठाते हैं कि बिहार में राम जन्मभूमि की बात क्यों करते हो? सीता माता की भूमि पर राम जन्मभूमि की बात नहीं करेंगे तो कहां करेंगे. पीएम मोदी के दोबारा पीएम बनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने राम जन्मभूमि के पक्ष में फैसला दिया. अब वहां भव्य राम मंदिर बन रहा है.