ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / politics / हरियाणा में गहराया सियासी संकट, 3 निर्दलीय विधायकों ने बीजेपी सरकार से वापस...

हरियाणा में गहराया सियासी संकट, 3 निर्दलीय विधायकों ने बीजेपी सरकार से वापस लिया समर्थन, कांग्रेस से मिलाया हाथ

07-May-2024 10:12 PM

By First Bihar

DESK: हरियाणा की सैनी सरकार से 3 निर्दलीय विधायकों ने समर्थन वापस ले लिया है। बीजेपी की सरकार से समर्थन लेने के बाद तीनों निर्दलीय विधायकों ने कांग्रेस को अपना समर्थन देने की घोषणा कर दी है। हरियाणा में तीन निर्दलीय विधायकों के बीजेपी से अलग होने के बाद अब हरियाणा की सरकार अल्पमत में आ गई है। 


लोकसभा चुनाव के बीच हरियाणा की सरकार को तीन निर्दलीय विधायकों ने बड़ा झटका दिया है। तीनों निर्दलीय विधायकों ने मंगलवार को यह घोषणा कर दी कि हरियाणा में नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली सरकार से वो अपना समर्थन वापस ले लिया है। सोमबीर सांगवान, रणधीर गोलेन और धर्मपाल गोंदर ये तीनों निर्दलीय विधायक हैं। इन्होंने एक सूर में कांग्रेस को समर्थन देने का फैसला लिया है।


हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा और राज्य कांग्रेस प्रमुख उदय भान की उपस्थिति में तीनों निर्दलीय विधायकों ने रोहतक में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में इस बात की घोषणा की है। कहा है कि हम सैनी सरकार से समर्थन वापस ले रहे हैं और अपना समर्थन कांग्रेस को दे रहे हैं। लंबित किसानों से जुड़े मुद्दों सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर उन्होंने यह फैसला लिया है। 


निर्दलीय विधायकों का यह भी कहना था कि पिछले 5 साल से उन्होंने भाजपा को समर्थन दिया लेकिन आज भी बेरोजगारी और महंगाई अपने चरम सीमा पर है। वही हरियाणा के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा कि वर्तमान सरकार पर तीनों निर्दलीय विधायकों को भरोसा नहीं है इसलिए इन लोगों ने कांग्रेस को समर्थन देने का मन बना लिया है। हरियाणा में तीन निर्दलीय विधायकों के बीजेपी से अलग होने के बाद अब हरियाणा की सरकार अल्पमत में आ गई है।