ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे

Home / politics / Haryana Result 2024: हरियाणा में कांग्रेस या बीजेपी की सरकार? थोड़ी देर में...

Haryana Result 2024: हरियाणा में कांग्रेस या बीजेपी की सरकार? थोड़ी देर में शुरू होगी काउंटिंग

08-Oct-2024 07:07 AM

By First Bihar

DESK : हरियाणा विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतगणना मंगलवार सुबह 8 बजे से शुरू होगी। 90 मतगणना केंद्रों पर 12 हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। मतदान केंद्रों की सुरक्षा के लिए तीन सुरक्षा चक्र बनाए गए हैं। मतगणना केंद्रों के आसपास यातायात व्यवस्था सुचारु करने के लिए ट्रैफिक डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है। इस दौरान अनाधिकृत व्यक्ति का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।


जानकारी हो कि, हरियाणा की सभी 90 सीटों पर 5 अक्टूबर को 67.90 प्रतिशत मतदान हुआ था. बता दें कि हरियाणा के चुनावी रण में कुल 1,031 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 464 निर्दलीय और 101 महिलाएं हैं। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने बताया कि सबसे पहले पोस्टल बैलेट की मतगणना होगी। इसके आधे घंटे बाद ईवीएम से मतगणना होगी शुरू होगी। 


वहीं, विधानसभा मतगणना परिणाम चुनाव आयोग की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। पंकज अग्रवाल ने कहा कि मतगणना स्थलों पर तीन लेयर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मतगणना शुरू होने से खत्म होने तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। मतगणना के लिए मतगणना केंद्रों पर मीडिया के लिए मीडिया सेंटर बनाया गया है, ताकि वे वहां से परिणाम की नवीनतम जानकारी हासिल कर सकें। मतगणना केंद्रों में केवल अधिकृत व्यक्ति ही प्रवेश कर सकेंगे। 


बताते चलें कि  एग्जिट पोल के नतीजों से उत्साहित कांग्रेस को प्रदेश में 10 साल बाद सरकार बनाने का भरोसा है। वहीं, बीजेपी की तरफ से तीसरी बार सत्ता में आने का दावा किया जा रहा। नई सरकार के लिए 5 तारीख को वोट डाले गए थे। लोकसभा चुनावों के बाद हरियाणा में विधानसभा चुनाव बीजेपी और कांग्रेस के बीच पहला बड़ा सीधा मुकाबला है।