ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / politics / हार के फैक्टर पर तेजस्वी की नजर, आज होगी महत्वपूर्ण बैठक

हार के फैक्टर पर तेजस्वी की नजर, आज होगी महत्वपूर्ण बैठक

16-Jan-2021 09:19 AM

By Ganesh Samrat

PATNA : धन्यवाद यात्रा पर निकलने से पहले भी नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवारों की हार का फैक्टर समझने की कोशिश कर रहे हैं. तेजस्वी यादव आज अपनी पार्टी के सभी महासचिव, सचिव और पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. 

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद अपने संगठन के विस्तार और मजबूती पर काम करने की घोषणा कर चुके तेजस्वी यादव पार्टी नेताओं के साथ लगातार बैठक कर रहे हैं. इसके बाद तेजस्वी यादव धन्यवाद यात्रा पर पूरे बिहार में निकलेंगे और बिहार की जनता को 2020 के चुनाव में महागठबंधन को वोट करने के लिए धन्यवाद देंगे. 

 तेजस्वी यादव ने आज दोपहर 12 बजे 10 सर्कुलर आवास पर  प्रदेश के सभी महासचिव और सचिव के एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई  है, जिसमें कई अहम फैसले पर मुहर लगेगी. इसके साथ ही साथ इस बैठक में इस बात पर भी चर्चा होगी कि मजबूत जनाधार वाली सीटों पर पार्टी के उम्मीदवारों को क्यों मुंह की खानी पड़ी. आज की बैठक में पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के साथ प्रदेश के सभी सचिव, महासचिव और  पार्टी के विधायक शामिल होंगे.