ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / politics / महागठबंधन में घमासान: हार का ठीकरा कांग्रेस ने RJD के माथे पर फोड़ा,...

महागठबंधन में घमासान: हार का ठीकरा कांग्रेस ने RJD के माथे पर फोड़ा, कहा- पार्टी को दी गई कमजोर सीटें

12-Nov-2020 12:24 PM

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव में बुरी तरह से हार के बाद महागठबंधन में घमासान मच गया है.  कांग्रेस ने हार का ठीकरा आरजेडी के माथे पर फोड़ा है. तो वही माले ने हार का जिम्मेवार कांग्रेस को बताया है. कांग्रेस ने 70 सीटों पर चुनाव लड़ी थी, लेकिन सिर्फ 17 सीटें ही जीत पाई. 

कमजोर सीटें मिली

कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य और चुनाव में अहम जिम्मेवारी निभाने वाले अखिलेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस की हार की जिम्मेवारी सभी की है. अखिलेश ने कहा कि हमलोग जो सीटें चाहते थे वह हमलोगों को नहीं मिली. कांग्रेस के खाते में कमजोर सीटें आई. अंतिम में कुछ ऐसी सीटें कांग्रेस को दी गई जिसके बाद में पता ही नहीं था. जिसके कारण पार्टी की हार हुई. इसकी समीक्षा की जा रही है.

दीपांकर ने कांग्रेस को बताया जिम्मेवार

महागठबंधन में हार के बाद सीपीआई एमएल के महासचिव ने दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि कांग्रेस 70 सीटें संभाल नहीं पाई. कांग्रेस का स्ट्राइक रेट जिस तरीके से खराब रहा उससे यह साफ होता है कांग्रेस के जगह पर उनकी कुछ सीटें वामदल और राजद को मिली होती तो हम ज्यादा जीते थे. हालांकि अब तो हार की समीक्षा हो रही है.