ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / politics / हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश...

हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज

Bihar politics: सोशल मीडिया पर वायरल हर्ष फायरिंग वीडियो मामले में हम प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ भोजपुर टाउन थाना में केस दर्ज हो गया है. पुलिस ने केस दर्ज करने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है.

28-Mar-2026 09:06 PM

By FIRST BIHAR

Bihar politics: सोशल मीडिया पर वायरल कथित हर्ष फायरिंग वीडियो के मामले में हम प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ भोजपुर के टाउन थाना में केस दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई दारोगा नुमान अली शौकत के बयान के आधार पर की गई है।


प्राथमिकी के अनुसार 26 मार्च को एक वीडियो सामने आया, जिसमें एक व्यक्ति को फायरिंग करते हुए देखा गया। मामले की जांच के दौरान फायरिंग करने वाले की पहचान दानिश रिजवान के रूप में की गई। पुलिस का कहना है कि हर्ष फायरिंग एक संज्ञेय अपराध है, इसलिए कानूनी कार्रवाई करते हुए केस दर्ज की गई है।


इंस्पेक्टर देवराज राय ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच जारी है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले टाउन थाना पुलिस ने इस मामले में सनहा दर्ज कर जांच शुरू की थी। 


वहीं, दानिश रिजवान ने आरोपों से इंकार करते हुए वीडियो को पुराना और एआई जनरेटेड बताया है। उनका कहना है कि वर्ष 2017 में भी इसी तरह के मामले में कार्रवाई हुई थी, जिसमें उनके हथियार का लाइसेंस रद्द कर दिया गया था, लेकिन बाद में अदालत ने उसे बहाल कर दिया। उन्होंने इस पूरे मामले को राजनीतिक साजिश करार दिया है।


वायरल वीडियो में कथित तौर पर एक पुलिस जवान के हाथ से रिवाल्वर लेकर फायरिंग करते हुए दिखाया गया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि हाल ही में राष्ट्रीय जनता दल ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा कर एनडीए सरकार पर निशाना साधा था।