ब्रेकिंग न्यूज़

कोर्ट गेट पर नशे का खेल बेनकाब, जेल से छूटे युवक को पुलिस ने दबोचा ‘सरके चुनर’ गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने पेशी के लिए दिया लास्ट चांस ‘सरके चुनर’ गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने पेशी के लिए दिया लास्ट चांस बदल गई देश के इस राज्य की राजधानी, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए.. नया स्टेट कैपिटल बदल गई देश के इस राज्य की राजधानी, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए.. नया स्टेट कैपिटल बिहार में अपराधियों के लिए अब कोई राह नहीं… डीजीपी विनय कुमार का बड़ा ऐलान: 13 फॉरेंसिक लैब चालू, DNA जांच का भी विशेष इंतजाम Bihar Transport News: परिवहन विभाग के 17 ADTO-MVI की बल्ले-बल्ले...प्रमोशन देकर बनाया गया DTO, लिस्ट देखें.... बिहार में 7 साल की मासूम का अपहरण, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की फिरौती; प्रेम प्रसंग का एंगल भी आया सामने 32 साल पुराने केस में बिहार की कोर्ट का सख्त रूख, 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जारी किया वारंट 32 साल पुराने केस में बिहार की कोर्ट का सख्त रूख, 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जारी किया वारंट

Home / politics / गुप्तेश्वर पांडेय के खिलाफ उम्मीदवार उतारेगी शिवसेना, चाहे वह किसी भी सीट से...

गुप्तेश्वर पांडेय के खिलाफ उम्मीदवार उतारेगी शिवसेना, चाहे वह किसी भी सीट से लड़ें चुनाव

06-Oct-2020 04:31 PM

PATNA:  शिवसेना गुप्तेश्वर पांडेय का पीछा छोड़ने वाली नहीं है. शिवसेना ने एलान कर दिया है कि बिहार के डीजीपी पद से वीआरएस देकर चुनाव मैदान में उतरे गुप्तेश्वर पांडेय के खिलाफ अपना उम्मीदवार उतारेगी. चाहे वह कोई भी विधानसभा से चुनाव लड़ें. 

बिहार में चुनाव लड़ने को लेकर बिहार के शिवसेना प्रभारी संजय राउत से मुलाकात कर चुके हैं. संजय राउत ने भी इसको लेकर तैयार हैं. बताया जा रहा है कि 40-45 सीटों पर शिवसेना बिहार में अपना उम्मीदवार उतारेगी. शिवसेना के कई सीनियर नेता वर्चुअल रैली को संबोधित भी करेंगे. पिछले विधानसभा चुनाव में भी शिवसेना ने बिहार में 80 सीटों पर चुनाव लड़ा था. जिसके कारण कई दलों का वोट कटा था. 

टिकट पर संकट

जेडीयू में शामिल हुए गुप्तेश्वर पांडेय के चुनाव लड़ने पर संकट मंडरा रहा है. वह बक्सर सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं, लेकिन किसी भी कीमत पर बीजेपी यह सीट छोड़ने के लिए राजी नहीं है. दूसरी सीट ब्रह्मपुर बताया जा रहा है, लेकिन यहां भी संभावना कम है. ऐसे में गुप्तेश्वर पांडेय के टिकट को लेकर संशय बरकरार है. बीजेपी-जेडीयू के उम्मीदवारों के एलान के बाद ही यह संशय साफ हो पाएगा. बता दें कि गुप्तेश्वर पांडेय पहले ही कह चुके हैं कि उनको 14 जगहों से टिकट का ऑफर है और वह बिहार के कही से भी निर्दलीय चुनाव जीत सकते हैं. अब देखना है कि उनके दावे में कितना दम है. 

जेडीयू नेता हैं गुप्तेश्वर पांडेय

डीजीपी पद से वीआरएस देकर चुनावी मैदान में उतरे गुप्तेश्वर पांडेय जेडीयू में शामिल हो गए हैं.  सुशांत सिंह राजपूत केस में गुप्तेश्वर पांडेय ने मुंबई पुलिस पर कई बातों को लेकर निशाना साधा था. वह रिया चक्रवर्ती पर भी विवादित बयान दे चुके हैं. गुप्तेश्वर पांडेय के बयान से महाराष्ट्र की राजनीति गर्म हो गई थी. यही कारण था कि शिवसेना के नेता संजय राउत ने बीजेपी का आदमी गुप्तेश्वर पांडेय को बताया था और महाराष्ट्र को बदनाम करने का आरोप लगाया था.