ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज

Home / politics / गुजरात चुनाव: BJP ने जारी की दूसरी लिस्ट, 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान

गुजरात चुनाव: BJP ने जारी की दूसरी लिस्ट, 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान

12-Nov-2022 10:36 AM

DESK : गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सियासी हलचल तेज़ हो चुकी है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट भी जारी कर दी है। गुजरात चुनाव को लेकर बीजेपी ने जो दूसरी सूची जारी की है, उसमें छह सीटों से उम्मीदवार का ऐलान किया गया है। बीजेपी ने धोराजी, खंभालिया, कुतियाना, भावनगर पूर्व, अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित डेडियापाड़ा और चोर्यासी विधानसभा सीट से अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। 




आपको बता दें,  गुजरात चुनाव के लिए पहले चरण के लिए जारी नामांकन की प्रक्रिया जारी है। सभी राजनीतिक पार्टियां अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर रहे हैं। पिछले दिनों बीजेपी ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की थी, जिसके बाद आज यानी शनिवार को दूसरी सूची भी जारी कर दी गई है। बीजेपी ने धोराजी सीट से महेंद्रभाई पाडलिया को उम्मीदवार बनाया है। 


news image


बीजेपी ने खंभालिया से मूलुभाई बेरा, कुतियाना से ढेलिबेन मालदेभाई ओडेदरा, भावनगर पूर्व से सेजल राजीव कुमार पांड्या और डेडियापाड़ा सुरक्षित सीट से हितेश देवजी वसावा को चुनावी मैदान में उतारा है। बीजेपी ने चोर्यासी विधानसभा सीट से संदीप देसाई को उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी की तरफ से अब तक कुल 166 उम्मीदवारों के नाम सामने आ चुके हैं।